विज्ञापन

दूध पिलाने के बाद बच्चे को डकार कैसे दिलाएं? Parenting Expert ने बताया सबसे असरदार तरीका

मशहूर पीडियाट्रिशियन अनुराधा ने बच्चे को डकार दिलाने के 5 आसान और असरदार तरीके बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

दूध पिलाने के बाद बच्चे को डकार कैसे दिलाएं? Parenting Expert ने बताया सबसे असरदार तरीका
बच्चे को डकार कैसे दिलाएं?
(Photo Credit: Freepik)

छोटे बच्चों को दूध पिलाने के बाद डकार दिलाना बहुत जरूरी होता है, ताकि बच्चे के पेट में गैस न बनें. लेकिन कई बार देर तक कोशिश करने के बाद भी बच्चे को डकार नहीं आती है. इसी को लेकर मशहूर पीडियाट्रिशियन अनुराधा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. अपने इस वीडियो में उन्होंने बच्चे को डकार दिलाने के 5 आसान और असरदार तरीके बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में- 

कंधे पर रखकर दिलाएं डकार

बच्चे को डकार दिलाने का ये सबसे आम तरीका है. इसके लिए बच्चे को अपने कंधे से लगाकर सीधा रखें. एक हाथ से उसके सिर और गर्दन को सहारा दें. इसके बाद दूसरे हाथ से उसकी पीठ पर धीरे-धीरे थपकी दें या हल्के हाथ से पीठ सहलाएं. ध्यान रखें कि बच्चे का सिर अच्छी तरह संभला रहे.

गोद में बैठाकर दिलाएं डकार

बच्चे को अपनी गोद में आराम से बैठाएं. एक हाथ से उसकी ठुड्डी और जबड़े को सहारा दें. ध्यान रखें कि आपको बच्चे के गले पर हाथ नहीं रखना है. इसके बाद बच्चे को थोड़ा आगे की ओर झुकाएं और दूसरे हाथ से उसकी पीठ को धीरे-धीरे थपथपाएं.

गोद में पेट के बल लिटाएं

बच्चे को अपनी गोद में पेट के बल लिटाएं. बच्चे का सिर छाती के लेवल से थोड़ा ऊपर रखें, सिर और गर्दन को पूरा सहारा दें. इसके बाद उसकी पीठ को हल्के हाथों से थपथपाएं. 

सीने से लगाकर रखें

बच्चे को अपने सीने से लगाकर पकड़ें. उसके सिर और गर्दन को अच्छी तरह सहारा दें. फिर धीरे-धीरे चलते हुए उसकी पीठ पर हल्की थपकी दें या सहलाएं. इससे बच्चे को आराम मिलता है और डकार भी जल्दी आ जाती है.

हाथ पर लिटाएं

इन सब से अलग बच्चे को पेट के बल अपने हाथ पर लिटाएं, बच्चे के सिर को थोड़ा ऊपर रखें. इसके बाद धीरे-धीरे उसकी पीठ सहलाएं. ऐसा करने से भी जल्दी डकार आ जाती है. 

कब दिलाएं बच्चे को डकार?

डॉक्टर अनुराधा बताती हैं, बच्चे को दूध पिलाते समय बीच में एक बार और फिर दूध पिलाने के बाद डकार दिलाने की कोशिश करें. इस दौरान पीठ पर जोर से थपकी देने से बचें. बस हल्के हाथों से बच्चे की पीठ को सहलाएं. इससे बच्चे को आराम मिलेगा और गैस की परेशानी नहीं होगी. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- बच्चे को जल्दी बोलना कैसे सिखाएं? Parenting Expert ने बताए 4 आसान तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parenting Tips, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com