विज्ञापन

सुबह जल्दी उठने की आदत से कैसे बदलती है ज़िंदगी? जानिए इसके फायदे और सही समय

सुबह जल्दी उठने की आदत कैसे आपके फोकस, रूटीन और लाइफस्टाइल को बेहतर बनाती है, जानिए इसके फायदे और सही समय.

सुबह जल्दी उठने की आदत से कैसे बदलती है ज़िंदगी? जानिए इसके फायदे और सही समय

Benefits of waking up early: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग दिन की शुरुआत जल्दबाजी में करते हैं. अलार्म बजता है और दिन शुरू होने से पहले ही दिमाग व्यस्त हो जाता है. ऐसे में कुछ लोग अपनी दिनचर्या को बदलते हुए सूर्योदय से पहले उठने की आदत अपना रहे हैं. उनका मानना है कि दिन की शुरुआत अगर शांत माहौल में हो, तो सोच साफ रहती है और काम करने का तरीका भी बदलता है. यह सिर्फ एक ट्रेंड नहीं, बल्कि एक ऐसा रूटीन है जो धीरे-धीरे असर दिखाता है.

जल्दी उठने से क्या मिलता है फायदा? (What are the benefits of waking up early?)

सुबह का समय आमतौर पर सबसे शांत होता है. इस दौरान न फोन कॉल्स का दबाव होता है, न ही सोशल मीडिया का शोर. ऐसे में अगर इस समय का इस्तेमाल एक्सरसाइज, पढ़ाई या दिन की प्लानिंग में किया जाए, तो पूरा दिन ज्यादा व्यवस्थित रह सकता है. कई लोग मानते हैं कि जब वे दिन की शुरुआत दूसरों से पहले करते हैं, तो उन्हें अपने काम पर ज्यादा कंट्रोल महसूस होता है और जल्दबाजी कम होती है.

रूटीन बदलना आसान नहीं, लेकिन असरदार है

सुबह जल्दी उठना सिर्फ अलार्म सेट करने भर की बात नहीं है. इसके लिए रात की आदतों में बदलाव जरूरी होता है. देर रात तक मोबाइल चलाना या अनियमित सोने का समय इस रूटीन को बिगाड़ सकता है. इसलिए जो लोग इस आदत को अपनाते हैं, वे धीरे-धीरे अपने सोने-जागने का समय तय करते हैं. यही नियमितता आगे चलकर उनकी लाइफस्टाइल को संतुलित बनाती है.

Add image caption here

Add image caption here

फोकस बढ़ाने में कैसे मदद करता है यह बदलाव?

रात भर की नींद के बाद सुबह के समय दिमाग फ्रेश होता है. इस समय ध्यान भटकाने वाली चीजें कम होती हैं, जिससे किसी भी काम पर फोकस करना आसान हो जाता है. वहीं दिन के समय दर्जनों बातें ऐसी होती है जिनसे ध्यान बार-बार भटकता है. ऐसे में जो लोग सुबह का समय अपने जरूरी कामों के लिए इस्तेमाल करते हैं, वे दिनभर ज्यादा प्रोडक्टिव महसूस करते हैं.

यह भी पढ़ें

कितने बजे उठना सही माना जाता है?

इसमें कोई शक नहीं कि सुबह जल्दी उठना एक बेहतर आदत है. लेकिन कितने जल्दी उठना चाहिए? सोशल मीडिया में जारी एक ट्रैंंड में सुबह 3:30 बजे उठने को कहा जा रहा है. यहां एक बात समझना जरूरी है कि हर व्यक्ति की बॉडी क्लॉक अलग होती है. कुछ लोग सुबह जल्दी उठकर बेहतर काम करते हैं, तो कुछ लोग रात में ज्यादा एक्टिव रहते हैं. इसलिए जरूरी नहीं कि हर किसी के लिए एक ही रूटीन सही हो. असली बात यह है कि आप अपनी नींद पूरी करें और अपने समय का सही इस्तेमाल करें. हालांकि सुबह अगर आप 4 बजे उठ जाते हैं तो इससे आपको घर दिन 2-3 घंटे का एक्स्ट्रा वक्त मिल जाएगा, जिससे आप खुद को समय दे पाएंगे.

डिसिप्लिन क्यों है सबसे जरूरी?

सोशल मीडिया पर सुबह साढ़े तीन बजे उठने का ट्रेंड कोई जादू या सफलता की गारंटी नहीं है, लेकिन यह आपको दिन की बेहतर शुरुआत करने का मौका जरूर देता है. अगर इस समय का इस्तेमाल आप अपने काम, सेहत और सोच को बेहतर बनाने में करते हैं, तो इसका असर धीरे-धीरे दिखने लगता है. इसलिए असली फर्क इस बात से पड़ेगा कि आप अपने रूटीन को कितना ईमानदारी से निभाते हैं, न कि सिर्फ किस समय उठते हैं. सही रूटीन, पर्याप्त नींद और लगातार कोशिश ही धीरे-धीरे सफलता की ओर ले जाती है.

FAQ :

Q. सुबह जल्दी उठने के क्या फायदे हैं?

A. सुबह जल्दी उठने से फोकस बढ़ता है, दिन बेहतर प्लान होता है और मानसिक शांति मिलती है.

Q. कितने बजे तक उठना सही माना जाता है?
A. सही समय व्यक्ति की बॉडी क्लॉक पर निर्भर करता है, लेकिन पर्याप्त नींद सबसे जरूरी है.

Q. क्या सुबह 3:30 या 4 बजे उठना जरूरी है?
A. नहीं, जरूरी यह है कि आप अनुशासित रूटीन और पूरी नींद के साथ दिन की शुरुआत करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com