विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2017

झुमको के बाद अनुष्का ने फिर कॉपी किया दीपिका का ये लुक, उड़ा मजाक

अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी पर पिंक पेल पिंक स्पाइनल और हैंडक्राफ्टिड अनकट डायमंड से बने झुमके पहने थे. कुछ ऐसे ही झुमकों में दीपिका पादुकोण भी नज़र आई थीं.

झुमको के बाद अनुष्का ने फिर कॉपी किया दीपिका का ये लुक, उड़ा मजाक
अनुष्का और दीपिका ने पहनी एक जैसी साड़ी
  • अनुष्का और दीपिका ने पहनी एक जैसी साड़ी
  • अनुष्का ने शादी पर पहनें दीपिका जैसे झुमके
  • 26 दिसम्बर को होगा मुंबई में रिसेप्शन
नई दिल्ली: अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी पर पिंक पेल पिंक स्पाइनल और हैंडक्राफ्टिड अनकट डायमंड से बने झुमके पहने थे. कुछ ऐसे ही झुमकों में दीपिका पादुकोण भी नज़र आई थीं. इस बात ट्विटर में कई फनी कमेंट लिखे गए. बावजूद उसके अनुष्का की स्टाइलिस्ट आलिया अल रुफाई ने उनके रिसेप्शन पर भी यही गलती दोहरा दी. इस बार सिर्फ जूलरी नहीं बल्कि पूरा आउटफिट ही दीपिका पादुकोण जैसा पहना दिया. 

अनुष्का ने शादी में पहनें दीपिका पादुकोण के झुमके! लोग बोले-रणवीर ने दिए होंगे उधार

आपको बता दें अनुष्का अपने दिल्ली वाले रिसेप्शन पर डिज़ाइनर सब्यासाची की रेड बनारसी साड़ी, हेवी अनकट डायमंड से बनी गोल्डन जूलरी, रेड बिंदी और भारी सिंदूर में दिखीं. वहीं, विराट कोहली ने भी 18 कैरेट सोने के बटन वाला ब्लैक सिल्क बंदगला, सफेद कुर्ता, ब्रोकेड चूड़ीदार, मोजरी और पशमीना शॉल पहनी. 

VIDEO: कॉकटेल पार्टी में विराट ने गाया गाना, देखिए कितनी इमोशनल हो गईं अनुष्का​
 
virushka

विराट कोहली की ये 5 बातें जो उन्हें बनाती हैं परफेक्ट पार्टनर

इससे पहले दीपिका पादुकोण भी इसी तरह की रेड सिल्क साड़ी में दिखीं थीं. उन्होंने डिज़ाइनर लेबल रॉ मैंगों की ऐसी साड़ी हेमा मालिनी की बुक लॉंच पर पहुंची थीं. ये पहली बार नहीं है जब अनुष्का और दीपिका ने एक जैसे लुक को कैरी किया. अनुष्का शर्मा ने भी अपनी शादी पर ऐसे झुमके पहने थे, जो पहले दीपिका पादुकोण 'जियो फिल्मफेयर अवार्ड मराठी' समारोह में पहन चुकीं थीं. इतना ही नहीं, इसी तरह के जूलरी पीस में इन दोनों एक्ट्रेस के अलावा कंगना रनौट भी नज़र आ चुकी हैं. 

Photos: मेहंदी से विदाई तक, विराट-अनुष्का ने पहने कीमती रत्नों से जड़े हुए कपड़े​
 
deepika

कंगना ने हार्पर बाज़ार ब्राइड मैगज़ीन के कवर पेज़ के शूट के लिए यह पहनी थी.
 

इन झुमको को लेकर दीपिका और अनुष्का को रणवीर सिंह से जोड़कर ट्विटर पर कई कमेंट वायरल हुए. उनमें से एक ये है. 
 
virat


देखें वीडियो - विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने रचाई शादी
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli Anushka Sharma Reception, Anushka Sharma Deepika Padukone Saree, Virushka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com