विज्ञापन
This Article is From Sep 06, 2017

आपकी यात्रा हो सकती है बेहद मजेदार, अगर ध्‍यान में रखेंगे ये टिप्‍स

ट्रेवल का नाम सुनते ही हर कोई खुश हो जाता है. जिस दिन से हम प्‍लान बनाते हैं कहीं घूमने जाने का उसी दिन से मन ट्रेविंलग पर निकल पड़ता है. ये ट्रेवल अगर दोस्‍तों के साथ है तो ये मजा और भी दोगुना हो जाता है.

Also Read in
आपकी यात्रा हो सकती है बेहद मजेदार, अगर ध्‍यान में रखेंगे ये टिप्‍स
नयी दिल्‍ली: आप देश घुमने जाएं या विदेश, जब तक आपके साथ दो-तीन दोस्‍त नहीं होंगे आपका ट्रिप मज़ेदार नहीं बन पाएगा. दोस्‍तों के साथ मौजमस्‍ती में कब आप अपने डेस्टिनेशन तक पहुंच जाएंगा आपको पता भी नहीं चलेगा. आइए जानते है ग्रुप में ट्रेवल करने के कुछ म़जेदार फायदे.ट्रेवल का नाम सुनते ही हर कोई खुश हो जाता है. जिस दिन से हम प्‍लान बनाते हैं कहीं घूमने जाने का उसी दिन से मन ट्रेविंलग पर निकल पड़ता है. ये ट्रेवल अगर दोस्‍तों के साथ है तो ये मजा और भी दोगुना हो जाता है.

ज्‍यादा है बेहतर 
जब भी आप ग्रूप के साथ ट्रेवल करेंगे तब आप ज़्यादा सुरक्षित रहेंगे. ग्रुप में ट्रेवल करने पर मुसीबत या कोई परेशानी होने के समय आपकी मदद करने के लिए कोई न कोई तो आपको मिल ही जाएगा.
 सेविंग्स
अगर आप एक ग्रुप में ट्रेवल कर रहे हैं तो आप अपने ग्रूप के साथ ट्रिप पर लगने वाली लागत को भी बांट सकते हैं, इससे आप कम पैसे में ही एक बेहतरीन ट्रिप का लाभ ले सकते हैं. 

बारी-बारी करें ड्राइव
चाहे आप किसी भी ट्रांसपोर्ट में ट्रेवल कर रहे हैं बस, कार या फिर ट्रेन, आपका ट्रेवल प्रोग्राम अच्‍छा से मैनेज्‍ड होगा अगर आप ग्रूप में ट्रेवल कर रहे है तो. ऐसे में ज़रूरी नहीं है कि पूरे रास्‍ते आप ही ड्राइव करें. जनाब आराम से बैठिए और दूसरों को भी ड्राइविंग का मज़ा लेने दीजिए.
 म्‍यूजिक से बढि़या कुछ नहीं
अगर आप ड्राइव करके घूमने जा रहे हैं तो वहां के रास्‍ते के लिए कुछ सीडी भी लेकर आएं जिनमें ऐसे गाने हों जिनका म्‍यूजिक फास्‍ट हो. इससे आपको नींद नहीं आएगी और आपका रास्‍ता भी आराम से कट जाएगा.

लें एडवाइस
ट्रेवल करने से पहले एक बार अपने ट्रेवल एडवाइजर से सलाह जरूर लें. यह आपको कई ऐसी सलाहें दे सकते हैं जिनके बारे में आप अनजान हों. जहां भी आप जाएं उसके बारे में पूरी जानकारी जरूर ले लें.
 
लाइफस्‍टाइल की और खबरों के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Travel Tips, Advice For Travelers, Smartraveller, Travel Tips In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com