बॉलीवुड में हर सेलिब्रिटीज चाहता है कि वह इन इंस्ट्रक्टर से फिटनेस टिप्स लें. और हर कोई इनके टिप्स से फिट हो कर बॉलीवुड में अपना नाम बना चुका है. जी हां, हम बात कर रहे हैं सेलिब्रिटी फिटनेस एक्सपर्ट नम्रता पुरोहित की. बचपन में उन्हें खेलकूद से बेहद प्यार था. वह हमेशा एक्टिव रहती थी और हर खेल में हिस्सा लेती थी. आपको जानकर हैरानी होगी कि स्टेट और नेशनल लेवल पर वह फुटबॉल और स्क्वैश में भी हिस्सा ले चुकी है. पर 15 साल की उम्र में वह एक घोड़े से गिर गईं और उनके घुटने में चोट लगने से उनकी सर्जरी हुई. उनकी सर्जरी हुई इस घटना के बाद उन्हें खेलों से दूर रहने की सलाह डॉक्टर ने दी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऐसे सिखा पिलाटेज
नम्रता ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था उन्होंने ठीक होने के लिए कई तरह के वर्कआउट किए, मगर उनका दर्द कभी दूर नहीं हुआ. उस दौरान उनके डैडी समीर पुरोहित बॉम्बे में पिलाटेज के एक कोर्स को होस्ट करने गए हुए थे. उसमें उन्होंने हिस्सा लिया और करीब चार दिनों तक लगातार पिलाटेज किया. वह आगे कहती हैं. ऐसा पहली बार हुआ था. जब उनके घुटने में दर्द नहीं हुआ. और उन्होंने फिर से स्क्वैश खेलना शुरू कर दिया.
सिर्फ 16 साल की उम्र में बनीं इंस्ट्रक्टर
कहते हैं ना कोई घटना आपकी जिंदगी बदल देती है. यहीं से नम्रता की लाइफ पूरी तरह बदल गई और वह सिर्फ 16 साल की उम्र में सर्टिफाईड पिलाटेज इंस्ट्रक्टर बन गईं. वह दुनिया की सबसे कम उम्र की पिलाटेज इंस्ट्रक्टर बनीं थीं.
ये सिलेब्रिटीज हैं नम्रता के क्लाइंट
यह 16 साल की लड़की बॉलीवुड के हर बड़े स्टार को ट्रेनिंग दे रही हैं. इनके क्लाइंट की लिस्ट में जैकलीन फर्नांडीज, ऐली अवराम, लीसा हेडन, अर्जुन कपूर, अदिति राव हैदरी, आदित्य रॉय कपूर, कंगना रनौत, चित्रांगदा सिंह, मलाइका अरोड़ा, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, सारा अली खान जैसी मशहूर हस्तियां शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं