अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के साथ फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप (Melania Trump) भारत पहुंच चुकी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ट्रंप दंपति की मेजबानी की.
अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने जिस वक्त भारत की धरती पर कदम रखा तब उन्होंने झक सफेद रंग का जम्पसूट पहना हुआ था. इस जंपूसूट को Atelier Caito for Herve Pierre ने डिजाइन किया है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
PM @narendramodi welcoming US @POTUS on his arrival in #Ahmedabad#TrumpInIndia #NamasteyTrump pic.twitter.com/pSgxJaMIJO
— PIB India (@PIB_India) February 24, 2020
India welcomes you, @POTUS @realDonaldTrump and @FLOTUS @MELANIATRUMP! pic.twitter.com/e53AfhRznm
— PMO India (@PMOIndia) February 24, 2020
सैडल शोल्डर, कॉलर्ड नेकलाइन और स्लीव्स पर बटन डिटेलिंग वाले मेलानिया के इस जंपसूट में एक बात बेहद खास थी. जी हां, इस जंपसूट के साथ मेलानिया ने हरे और सुनहरे रंग वाला एक सैश भी कमर में बांधा था. जंपसूट और सैश दोनों एक ही डिजाइनर के हैं.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेलानिया के इस सैश का भारतीय कनेक्शन भी है? जी हां, डिजाइनर के मुताबिक इस सैश को हरे और सुनरहरे रंग के तारों से बनाया गया है. आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि कपड़े के इस टुकड़े को सदी की शुरुआत में काटा गया था. डिजाइनर ने पेरिस में कलेक्टर्स के जरिए इस कपड़े को हासिल किया था.
डिजाइनर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में खुलासा किया कि इस सैश को बनाने के लिए कपड़े के बॉर्डर का इस्तेमाल किया गया.
मेलानिया ने इस वाइट जंपसूट को वाइट सैंडल, पिंक लिप्स, कोहल्ड आइज़ और सटल मेक-अप के साथ कम्पलीट किया. इस दौरान उन्होंने अपने बालों को खुला ही रखा.

आपको बता दें कि एयरपोर्ट पर डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप का भव्य स्वागत किया गया. इसके बाद पीएम मोदी उन्हें साबरमती आश्रम लेकर गए, जहां ट्रंप दंपति ने चरखा भी काता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं