विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2017

गर्मियों में दिखना है कूल-कूल, तो ऐसे करें अपनी ड्रेस का सेलेक्‍शन

Also Read in
गर्मियों में दिखना है कूल-कूल, तो ऐसे करें अपनी ड्रेस का सेलेक्‍शन
नई दिल्‍ली: गर्मियां आ चुकी हैं और ऐसे में फैशनेबल होना सोचकर ही टेंशन होने लगती है. क्‍योंकि धूप और पसीने के कारण सारा मेकअप धुल जाता है. मन करता है बस घर में ही बैठे रहने का. किसी पार्टी या शादी में जाना इस मौसम में किसी मुसिबत से कम नहीं होता. ऐसे में इस मौसम में अपने लिए ऐसे कपड़ों का सेलेक्‍शन करें, जिनमें से हवा पास हो सके. कॉटन फ्रैब्रिक इस मौसम के लिए परफेक्‍ट माना जाता है.

- अगर आप गर्मियों में सिर्फ लाइट कलर के ही कपड़े पहनते हैं, तो इनके साथ मैचिंग के कुछ डार्क कलर के कपड़े भी ले लें. इनसे आपको स्टाइलिश लुक मिलेगा.

- जींस के साथ इस मौसम में प्रिंटिड टॉप ट्राई करें. इसके अलावा इन्‍हें आप प्‍लेन स्‍कर्ट के साथ भी ट्राई कर सकती हैं.

- सूट के साथ कलरफुल दुपट्टा या स्कॉर्फ आपके सोबर लुक को स्‍टाइलिश टच दे सकता है. आप प्‍लेन व्‍हाइट सूट के साथ भी दो डिफरेंट कलर का दुपट्टा ले सकती हैं.

- गर्मियों में नैचुरल फैब्रिक से बने लाइट लेयर वाले कपड़े ही ट्राई करें. ये तेज धूप में काफी मददगार साबित होते हैं. पलाजो के साथ आप जयपुरी जैकेट पहनकर खुद को स्मार्ट लुक दे सकती हैं.

- अगर आप वर्किंग हैं और आपको कैजुअल लुक ज्‍यादा पसंद है. तो आप सिंपल कुर्ती के ऊपर स्लिम फिट पैंट या शॉर्ट कुर्ती के ऊपर फ्लावर प्रिंट का टॉप पहन सकती हैं.

- आजकल लॉन्‍ग कुर्तों का फैशन है. आप इन्‍हें जींस जींस के ऊपर या फिर लैंगिंग के साथ पहन सकती हैं.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Summer Dress Up, Summer Dress Up Ideas, Summer Dress Up Tips, Summer Dress Up Ideas In Hindi, Dress Up Tips In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com