विज्ञापन

सफेद कुर्ते पर लग गए दाग-धब्बे? तुरंत अपनाएं ये 3 घरेलु नुस्खे, मिनटों में हो जाएंगे साफ

आज हम आपको कुछ आसान घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप सफेद कुर्ते के दाग-धब्बों को साफ कर अपने कुर्ते की चमक वापस पा सकते हैं.

सफेद कुर्ते पर लग गए दाग-धब्बे? तुरंत अपनाएं ये 3 घरेलु नुस्खे, मिनटों में हो जाएंगे साफ
सफेद कुर्ता कैसे साफ करें?
Photo Credit: NDTV

White Clothes Cleaning Tips: नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है और डांडिया-गरबा कार्यक्रमों की रौनक भी हर तरफ देखने को मिल रही है. ऐसे में अधिकतर लोग ट्रेडिशनल आउटफिट्स, खासकर सफेद कुर्ता-पायजामा पहनना पसंद करते हैं. लेकिन जरा-सी लापरवाही से सफेद कुर्ते पर खाने, रंग या पसीने के जिद्दी दाग लग जाते हैं, जो इसकी खूबसूरती बिगाड़ देते हैं. अगर आपके सफेद कुर्ते पर भी दाग-धब्बे लग गए हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ आसान घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप सफेद कुर्ते के दाग-धब्बों को साफ कर अपने कुर्ते की चमक मिनटों में वाापस पा सकते हैं.

1. डिशवॉश लिक्विड, बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट

अगर आपके कुर्ते पर तेल, सब्जी या घी के जिद्दी दाग लग गए हैं तो ये नुस्खा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. इसके लिए 1 चम्मच डिशवॉश लिक्विड, 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 2 चम्मच ठंडा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाएं और फिर 30 मिनट तक छोड़ दें. दरअसल, डिशवॉश लिक्विड चिकनाई को हटाने में मदद करता है, जबकि बेकिंग सोडा दाग को कपड़े से बाहर निकालने में फायदेमंद होता है. इसके बाद मुलाायम ब्रश या कपड़े से हल्के हाथों से रगड़ें और ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें.

2. नींबू का रस करेगा मदद

हल्दी के पीले और जिद्दी दाग हटाने के लिए आप ये घरेलू नुस्खा अपना सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले दाग वाली जगह कोो ठंडे पानी और थोड़े से डिटर्जेंट से साफ करें. इसके बाद उस हिस्से पर नींबू का रस निचोड़ें और कुर्ते को 2 से 3 घंटे के लिए धूप में टांग दें. दरअसल, नींबू में मौजूद प्राकृतिक तत्व और धूप मिलकर दाग के पीलेपन को धीरे-धीरे कम करनेे में मदद करते हैं. हालांकि, ये तरीका सफेद कॉटन के कुर्तों पर सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है. 

3. रीठे का पानी

सफेद कुर्ते को साफ करने के लिए आप रीठे का पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप रीठे को पानी में उबालें और फिर ठंडा होने के बाद छान लें. फिर इस पानी में करीब 1 घंटे के लिए सफेद कुर्ते को भिगोकर रख दें. आखिर में साफ पानी से कपड़े को साफ कर लें. इससे सफेद कुर्तेे की खोई हुई चमक वापिस आ जाएगी.

यह भी पढ़ें: 'दिन का राजा' का पौधा गमले में कैसे लगाएं? जानिए डे-ब्लूमिंग जैस्मिन के लिए कैसी होनी चाहिए मिट्टी

यह भी पढ़ें: कपड़े से रोए हटाने के लिए क्या करें? स्वेटर से रोएं हटाने का तरीका बताइए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Cleaning Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com