How To Clean White Clothes: सफेद कपड़े पहनना हर किसी को पसंद होता है. इसकी चमक आपकी पर्सनालिटी को भी चमका देती है. सफेद कपड़े के साथ लुक और भी निखर जाता है लेकिन इन कपड़ों को साफ और चमकदार रखना अपने आप में एक बड़ी चुनौती होती है. हल्का सा दाग ही आपकी ड्रेस को खराब कर देता है. चाहे बेडशीट हो या पिलो कवर, कर्टन या सोफा कवर, सफेद कपड़ों को सफेद रखना आसान नहीं होता. लेकिन कुछ आसान घरेलू उपाय के साथ आप सफेद कपड़ों को सफेद रख सकते हैं. इन उपायों के साथ न सिर्फ सफेद कपड़ों से दाग को हटाया जा सकता है बल्कि उससे बदबू को भी दूर किया जा सकता है.

सफेद कपड़े से जिद्दी दाग कैसे हटाएं? | White Clothes Stain Removal
सफेद व्हाइट विनेगर
एक बाल्टी गर्म पानी में एक कप डिस्टिल्ड सफेद सिरका मिलाएं. सफेद कपड़े को इस मिश्रण में डुबो दें और उसे रात भर भीगने दें, फिर इसे धो लें. इससे सफेद कपड़े साफ भी होंगे और इनमें से बदबू भी निकल जाएगी. आप चाहे तो वाशिंग मशीन में भी इसे डाल सकते हैं.
नींबू का सर
नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड कपड़ों को ब्लीच करता है. यह सूती, लिनन और पॉलिएस्टर के रेशों को सफेद करने में बहुत असरदार होता है. एक बाल्टी गर्म पानी में आधा कप नींबू का रस मिलाएं. सफेद कपड़ों को इस नींबू वाले पानी में डालें और उन्हें कम से कम एक घंटे तक भीगने दें. कपड़ों को और ज्यादा सफेद करने के लिए आप उन्हें पूरी रात भी भीगने के लिए छोड़ सकते हैं. इसके बाद इसे सामान्य तरीके से धो लें.
बेकिंग सोडा
एक बाल्टी उबलते पानी में एक कप बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह चलाएं, फिर इसे आंच से उतार लें और इसमें अपने फीके पड़ चुके सफेद कपड़े डाल दें. कपड़ों को कम से कम एक घंटे या पूरी रात भीगने दें. इसमें मौजूद सोडियम बाइकार्बोनेट सूती कपड़ों पर जमी उस गंदगी को हटाने में मदद करेगा, जिसके कारण कपड़े फीके दिखने लगते हैं. इसके बाद इसे साधारण तरीके से धो लें.
अगर आपकी शर्ट के बगल वाले हिस्से में पसीने के पीले दाग पड़ गए हैं, तो उन्हें नेचुरल तरीके से हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा, नींबू का रस और पानी की बराबर मात्रा मिलाकर एक पेस्ट बना सकते हैं. इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाएं और टूथब्रश या किसी अन्य छोटे ब्रश की मदद से रगड़ें, इसके बाद इसे 30 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें और फिर धो लें.
डिशवॉशर डिटर्जेंट
पाउडर वाले डिशवॉशर डिटर्जेंट में सोडियम हाइपोक्लोराइट (क्लोरीन ब्लीच) मौजूद होता है, जो नेचुरल रेशों से बने कपड़ों को सफेद करने में मदद करता है. एक बाल्टी गर्म पानी में इस पाउडर का एक-चौथाई या आधा कप मिलाएं ताकि पाउडर पानी में पूरी तरह से घुल गया हो. अपने फीके पड़ चुके सफेद कपड़ों को इस मिश्रण में डालें और उन्हें कम से कम 30 मिनट तक भीगने दें. इसके बाद धो लें.
इसे भी पढ़ें: कॉइल, लिक्विड मशीन, स्प्रे या मच्छरदानी... सबसे सुरक्षित क्या है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं