गणतंत्र दिवस को खास और यादगार बनाने के लिए लोग हर बार कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं. इस साल गणतंत्र दिवस 2021 के खास अवसर पर एनिमल प्लानेट इंडिया (Animal Planet India) ने जानवरों को पक्षियों की आवाज़ में 'सारे जहां से अच्छा' गाने का एक शानदार दिल को छू लेने वाला वर्जन रिलीज़ किया है. देशभक्ति की भावना से भरा गाना 'सारे जहां से अच्छा' म्यूज़िकल ग्रुप राग ट्रिप्पिन ने बनाया है. इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज़ किया गया है और अब तक यह लाखों बार देखा जा चुका है.
राग ट्रिप्पिन ग्रुप ने मोर, हाथी, बंदर, शेर जैसे जानवरों और अनेकों पक्षियों के आवाज़ निकालकर ये गाना तैयार किया है. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे और सभी कलाकारों के हुनर की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
(Video Courtesy: Animal Planet India)
लगभग 2 मिनट की क्लिप में "भारत की अविश्वसनीय जैव विविधता" को ट्रिब्यूट दिया गया है. वीडियो में जंगल के जानवरों और पक्षियों के अद्भुत और खूबसूरत दृश्य किसी का भी मन मोह सकते हैं. वीडियो में रंग-बिरंगे कीड़े भी दिखाई देते हैं.
यह वीडियो एनिमल प्लानेट इंडिया चैनल के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, "भारत की अविश्वसनीय जैव विविधता को हमारा ट्रिब्यूट. #SoundsOfTheIndianWildlife का आनन्द लें. देशभक्ति गीत 'सारे जहां से अच्छा', के हमारे संस्करण को पूरी तरह से पक्षियों, जानवरों और प्रकृति की आवाज़ के साथ बनाया गया है, जो एक कपेला बैंड द्वारा तैयार किया गया है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं