विज्ञापन

बिना किसी स्क्रैच के चश्मा साफ करने का ये है सही तरीका, नहीं आएगी जरा सी भी खरोंच

Right Way To Clean Glasses: चाहे आप रोज नंबर वाला चश्मा पहनते हों या कभी-कभार सनग्लास पहनते हों, एक समस्या हर बार आती है. वह है, इन्हें बिना किसी स्क्रैच लगे साफ करने की. अगर आप चाहते हैं कि आपके चश्मे सालों-साल ठीक से काम करते और चमकते रहें तो हम यहां आपको बता रहे हैं इन्हें क्लीन करने का सही तरीका.

बिना किसी स्क्रैच के चश्मा साफ करने का ये है सही तरीका, नहीं आएगी जरा सी भी खरोंच
Right Way To Clean Glasses
Pexels

Right Way To Clean Glasses: चाहे आप रोज नंबर वाला चश्मा पहनते हों या कभी-कभार सनग्लास पहनते हों, एक समस्या हर बार आती है. वह है, इन्हें बिना किसी स्क्रैच लगे साफ करने की. धूल, मिट्टी और चेहरे का नेचुरल आयल लेंस पर जम जाते हैं, जिससे लेंस गंदे हो जाते हैं और धुंधला दिखाई देने लगता है. ऐसे में अक्सर लोग पास में रखे किसी भी रुमाल या अपनी ड्रेस से चश्मे के इन लेंस को साफ करने लगते हैं. ऐसा करने से लेंस हमेशा के लिए खराब हो सकते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपके चश्मे सालों साल ठीक से काम करते और चमकते रहें तो हम यहां आपको बता रहे हैं इन्हें क्लीन करने का सही तरीका.

सबसे पहले हाथ साफ करें

चश्मा साफ करने से पहले अपने हाथों का साबुन से अच्छी तरह धो लें. हाथों पर मौजूद तेल, धूल और गन्दगी सीधे लेंस पर जा सकती हैं. हाथ धोने के बाद उन्हें मुलायम कपड़े से सुखाएं ताकि पानी की बूंदें लेंस पर न जाएं.

सूखे कपड़े से लेंस रगड़ने की गलती न करें

बहुत से लोग बिना पानी इस्तेमाल किए सीधे कपड़े से चश्मा साफ करने लगते हैं. इससे धूल के छोटे कण लेंस पर रगड़ खाते हैं और स्क्रैच छोड़ सकते हैं. पहले लेंस को हल्के गुनगुने पानी से धोना बेहतर माना जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- असली हल्दी पाउडर में मिलावट कैसे पकड़ें? ये आसान टेस्ट मिनटों में खोल देंगे सच

हल्के साबुन का करें इस्तेमाल

लेंस पर जमी चिकनाई हटाने के लिए एक बूंद हल्के लिक्विड साबुन की इस्तेमाल की जा सकती है. उंगलियों से धीरे-धीरे लेंस और फ्रेम साफ करें. तेज केमिकल वाले क्लीनर या डिटर्जेंट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे लेंस की कोटिंग खराब हो सकती है.

माइक्रोफाइबर कपड़ा ही सबसे सुरक्षित

चश्मा साफ करने के लिए माइक्रोफाइबर (Microfiber) कपड़ा सबसे अच्छा माना जाता है. यह लेंस पर खरोंच नहीं डालता और धूल भी आसानी से हटा देता है. पेपर नैपकिन, टिशू या कपड़ों के किनारे से सफाई करने से बचना चाहिए.

गर्म पानी से हो सकता है नुकसान

बहुत गर्म पानी लेंस की कोटिंग (Coating) को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए हमेशा सामान्य या हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें. खासकर एंटी-ग्लेयर (Anti-glare) और ब्लू-कट (Blue Cut) लेंस ज्यादा संवेदनशील होते हैं.

चश्मा रखने का सही तरीका भी जरूरी

सिर्फ सफाई ही नहीं, चश्मा रखने का तरीका भी अहम होता है. चश्मे को हमेशा केस में रखें और लेंस की तरफ नीचे करके कभी न रखें. इससे स्क्रैच आने का खतरा बढ़ जाता है.

कितनी बार साफ करना सही?

जरूरत से ज्यादा सफाई भी लेंस को नुकसान पहुंचा सकती है. जब लेंस पर धूल, धब्बे या उंगलियों के निशान दिखें तभी उन्हें साफ करें. सही देखभाल से चश्मा लंबे समय तक साफ, सुरक्षित और नया जैसा बना रह सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com