विज्ञापन
This Article is From May 25, 2018

रेखा की 'मां' पर बनीं फिल्म, 6 बहनों के साथ ये फोटो हुई Viral

तेलुगु भाषा में बनी फिल्म महानति के रिलीज़ होने के बाद ऐसी ख़बरें आ रही हैं कि जेमिनी गणेशन की पहली पत्नी की बेटी कमला फिल्म की स्टोरी से नाराज़ हैं

रेखा की 'मां' पर बनीं फिल्म, 6 बहनों के साथ ये फोटो हुई Viral
रेखा की 2 साल पहले की फोटो Viral
नई दिल्ली: बॉलीवुड डीवा रेखा की एक 2 साल पुरानी वायरल हो रही है. यह फोटो रेखा और उनकी 6 बहनों की है, जिसमें रेखा की एक सगी और 5 सौतेली बहनें हैं. इस फोटो के वायरल होने के पीछे का कारण है रेखा की तीसरी मां सावित्री. इन पर साउथ सिनेमा में तमिल और तेलुगु भाषा में एक फिल्म बनी है जिसका नाम है नदिगाईर थिलागम और महानति. यह फोटो साल 2016 में चेन्नई में एक अस्पताल के उद्घाटन के दौरान ये खीचीं गई थी. 

विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा को दिया चैलेंज, तो Video में मिला ये जवाब

ऐसा बहुत कम हुआ है जब बॉलीवुड डीवा रेखा अपने परिवार के साथ दिखीं हों, खासकर बहनों के साथ. इस वजह से भी यह तस्वीर बेहद खास है. आपको बता दें रेखा के पिता जेमिनी गणेशन की तीन पत्नियां हैं, पहली पत्नी का नाम है अलमेलु, दूसरी पत्नी का नाम है पुष्पवल्ली और तीसरी पत्नी का नाम है सावित्री. अलमेलु से उनकी रेवती, कमला, जया और नारायणी नाम की ये 4 बेटियां हैं. दूसरी पत्नी पुष्पवल्ली से रेखा और राधा हैं. तीसरी पत्नी सावित्री से बेटी विजया और एक बेटा सतीश कुमार है. सावित्री साउथ एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने दक्षिण भारत की सभी चारों भाषाओं को मिलाकर लगभग 260 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. वह फिल्में डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया करती थीं.  

लोगों ने की 'वॉशिंग पाउडर निरमा गर्ल' से तुलना तो एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब

तेलुगु भाषा में बनी फिल्म महानति के रिलीज़ होने के बाद ऐसी ख़बरें आ रही हैं कि जेमिनी गणेशन की पहली पत्नी की बेटी कमला फिल्म की स्टोरी से नाराज़ हैं क्योंकि इस फिल्म में उनके पिता जेमिनी गणेशन की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है. 

इस एक चीज में कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन का जवाब नहीं, देखें Photos

आपको बता दें कि महानति फिल्म का तमिल और तेलुगु वर्जन 11 मई को रिलीज़ हुआ था. यह दक्षिण भारत और अमेरिका में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इसमें सामंथा प्रभु अक्कीनेनी और विजय देवराकोंडा हैं.

तमिल फिल्म में सावित्री का किरदार निभा रही हैं तमिल एक्ट्रेस कृति सुरेश.
देखें वीडियो - रेखा की साउथ की फ़िल्मों में वापसी!
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rekha, Rekha Sisters, Mahanati
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com