रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही हर कोई बेहद खास और खूबसूरत दिखना चाहता है. खासकर बहनें इस दिन अपनी स्किन को नेचुरल ग्लो देना चाहती हैं, ताकि त्योहार की रौनक उनके चेहरे पर भी नजर आए. अगर आप भी इस रक्षाबंधन पर चेहरे को निखारना चाहती हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है. आज हम आपके लिए 3 ऐसे होममेड फेसपैक लेकर आए हैं जिनके इस्तेमाल से आप त्योहार पर ग्लोइंग फेस पा सकते हैं. इन फेसपैक में किसी तरह का केमिकल इस्तेमाल नहीं किया गया है जिसके चलते साइड इफेक्ट का खतरा भी काफी कम हो जाता है.
1. दही का फेसपैक
ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर दही लगाना काफी फायदेमंद माना जाता है. इससे स्किन नेचुरली मॉइस्चराइज रहती है और पीएच लेवल भी मेनटेन रहता है. इसके अलावा अगर आपके फेस पर टैनिंग है, तो उससे छुटकारा पाने के लिए भी दही बेहद लाभदायक मानी जाती है. अच्छा रिजल्ट पाने के लिए आप नियमित रूप से दही लगाना शुरू कर सकते हैं.

2. गुलाब जल और ग्लिसरीन
स्किन को सॉफ्ट, ग्लोइंग और शाइनी बनाने के लिए आप गुलाबजल और ग्लिसरीन का फेसपैक इस्तेमाल कर सकते हैं. दरअसल, ग्लिसरीन स्किन के मॉइश्चर को लॉक कर हाइड्रेट रखने में मदद करता है. वहीं, गुलाब जल स्किन की डेड सेल्स को हटाकर सूदिंग इफेक्ट देता है. ये फेसपैक उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है जिनकी स्किन काफी ड्राई और रूखी रहती है. इस फेसपैक को बनाने के लिए आप 1 चम्मच ग्लिसरीन में 3 से 4 चम्मच गुलाबजल मिलाएं और फिर रूई की मदद से चेहरे पर लगाएं. 20 मिनट लगे रहने के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें.
3. बेसन और शहद
स्किन की गंदगी को निकालकर चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए बेसन और शहद का फेसपैक असरदार माना जाता है. इससे त्वचा की डेड सेल्स हटती हैं और चेहरे पर निखार आता है. साथ ही ये फेसपैक स्किन को मॉइश्चराइज रखने में भी काफी मदद करता है. बेसन और शहद का फेसपैक बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच शहद मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं. फिर इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट लगाकर साफ पानी से धो लें. आप इस पेस्ट में गुलाबजल भी मिला सकते हैं.
यह भी पढ़ें: मानसून में स्किन के लिए विटामिन ई कैप्सूल कैसे इस्तेमाल करें? एक्सपर्ट से जानिए सही तरीका
यह भी पढ़ें: किताबों से ब्यूटी क्राउन तक, Psychology की छात्रा मिसबाह अरशद बनीं मिस यूनिवर्स पाकिस्तान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं