विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2020

पीएम मोदी ने खाया लिट्टी-चोखा, साथ में पी कुल्हड़ वाली चाय, देखें Photo

लिट्टी चोखा खाते हुए एक तस्वीर भी पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ''मैंने दोपहर के खाने में स्वादिष्ट लिट्टी चोखा खाया और साथ में गर्म-गर्म चाय पी''. 

पीएम मोदी ने खाया लिट्टी-चोखा, साथ में पी कुल्हड़ वाली चाय, देखें Photo
हुनर हाट में पीएम मोदी ने लिया लिट्टी चोखा का मजा.
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को लिट्टी चोखा खाते हुए एक तस्वीर शेयर की है. यही नहीं उन्‍होंने कुल्‍हड़ वाली चाय का भी मजा लिया. दरअसल, वह बुधवार को दिल्ली में आयोजित हुनर हाट पहुंचे. आपको बता दें कि इंडिया गेट के नजदीक स्थित राजपथ पर इन दिनों हुनर हाट फेयर चल रहा है और पीएम मोदी अचानक ही वहां पहुंच गए . इसके बाद उन्होंने हुनर हाट में लिट्टी चोखा खाया और कुलहड़ वाली चाय भी पी. 

यह भी पढ़ें: तीन चीजों से लड़के ने कढ़ाई में बनाया चॉकलेट केक, TikTok पर वायरल हो रही है ये रेसिपी

दरअसल, पीएम मोदी केंद्रीय मंत्रिमंडल की एक बैठक के बाद हुनर हाट में पहुंचे. हुनर हाट का आयोजन अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने किया है. पीएम मोदी ने हुनर हाट (Hunar Haat) में लगभग 50 मिनट बिताए और यहां मौजूद लोगों से बात भी की. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी मौजूद थे. इस बारे में सरकार के सूत्रों ने कहा कि, जब उन्हें पता चला कि पीएम मोदी हुनर हाट आए हैं तो वो भी हैरान रह गए. 

इसकी एक तस्वीर भी पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ''मैंने दोपहर के खाने में स्वादिष्ट लिट्टी चोखा खाया और साथ में गर्म-गर्म चाय पी''. 

हालांकि, लिट्टी चोखा खाते हुए पीएम मोदी की तस्वीर को कुछ लोग इस साल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ जोड़ कर भी देख रहे हैं. लिट्टी चोखा खाने के बाद उन्होंने मुख्तार अब्बास नकवी के साथ कुलहड़ वाली चाय भी पी. इसके बाद उन्होंने हुनर हाट में मौजूद अलग-अलग कलाकरों के स्टॉल्स भी देखे और कइयों से बात भी की. 

लिट्टी चोखा क्या है?
लिट्टी चोखा मुख्य रूप से बिहार और झारखंड में खाया जाता है और यह वाकई काफी स्वादिष्ट होता है. लिट्टी आटे और सत्तू से बनाई जाती है, जबकि चोखा बनाने में बैंगल, आलू, प्‍याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाकर बनाया जाता है.

लेखक के बारे में
img
मेघा शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prime Minister Narendra Modi, Hunar Haat, Litti Chokha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com