Mobile Ka Back Cover Mein Paise Rakhne Se Kya Hota Hai: कई लोग जरूरी काम के लिए फोन कवर में पैसे या नोट रख लेते हैं, ताकि वॉलेट साथ न ले जाना पड़े. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह छोटी‑सी आदत आपके फोन और पैसे- दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकती है?
कुछ लोगों के लिए तो यह 'इमरजेंसी फंड' है, लेकिन क्या आप जानते हैं, आलस में फोन कवर को ही मिनी-वॉलेट बना लेना आपके सेहत पर क्या असर डाल सकता है? यहां हम आपको आपकी इस आदत से होने वाले कुछ नुकसानों के बारे में बताने वाले हैं. चलिए बिना देरी किए जानते हैं आपको अपनी ये आदत क्यों बदल लेनी चाहिए?

फोन कवर के पीछे पैसे रखने के नुकसान?
फोन ओवरहीट हो सकता है:
जब फोन और कवर के बीच कागज का नोट या जाता है, तो वे गर्मी के बाहर निकलने के रास्ते को रोक देता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि नोट एक इंसुलेटर की तरह काम करता है, जिससे फोन की गर्मी अंदर ही फंसी रह जाती है, जिसके कारण बैटरी फूल सकती ही प्रोसेसर धीमा हो सकता है और फोन बार-बार हैंग होने लगता है.
कैमरा और फ्लैश में दिक्कत आ सकती है:
कई बार नोट कवर के अंदर खिसक जाता है और कैमरे के लेंस या फ्लैश के कुछ हिस्से को ढक लेता है,जिससे न सिर्फ फोटो की क्वालिटी खराब हो जाती है या फ्लैश लाइट की रोशनी भी फैलने लगती है.
ब्लास्ट होने का खतरा:
आजकल के स्मार्टफोन में 'फास्ट चार्जिंग' का फीचर होता है, जिससे चार्जिंग के दौरान फोन काफी गरम हो जाता है. ऐसे में अगर आप कवर में नोट रखकर फोन को चार्ज करते हैं, तो इससे फोन ओर ज्यादा हीट हो सकता है, जिससे कागज आग पकड़ सकता है.
FAQ
Q1. क्या फोन कवर में पैसे रखना सुरक्षित है?
नहीं, इससे पैसे और फोन दोनों को नुकसान होने का खतरा रहता है.
Q2. फोन की गर्मी से नोट खराब हो सकते हैं?
हां, ज्यादा गर्मी में नोट मुड़ सकते हैं या खराब हो सकते हैं.
Q3. क्या ATM या NFC कार्ड फोन कवर में रखना सही है?
नहीं, इससे कार्ड के डैमेज होने का खतरा रहता है.
Q4. पैसे रखने का सबसे सुरक्षित तरीका क्या है?
वॉलेट या पर्स में रखना सबसे सुरक्षित विकल्प है.
इसे भी पढ़ें: चार धाम यात्रा पहली बार कर रहे हैं? ये स्मार्ट टिप्स जानें, पढ़ें Beginner Guide
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं