रात को सोने से पहले ब्रश करना क्यों है जरूरी? डॉक्टर से जानें एक दिन में कितनी बार ब्रश करें

Oral Hygiene: क्या आप सोने से पहले ब्रश नहीं करते? इसका खामियाजा आपके दिल को भुगतना पड़ सकता है, डॉक्टर से जानें रात में ब्रेश करना क्यों है जरूरी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Oral Hygiene: रात में ब्रश क्यों करें.

Oral Hygiene: मुंह की सफाई यानि ओरल हेल्थ सिर्फ ये छोटी सी आदत नहीं है बल्कि, हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है. क्योंकि इसे नजरअंदाज करने से दांतों में सड़न और दांतों से जुड़ी समस्याएं ही नहीं बल्कि, आपको बड़ी समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं. कंटेंट क्रिएटर डॉ. कुणाल सूद, जो एनेस्थिसियोलॉजी और इंटरवेंशनल पेन मेडिसिन के विशेषज्ञ हैं, ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर बताया कि सोने से पहले ब्रश न करने से दिल की सेहत पर कैसा असर पड़ता है.

रात में ब्रश न करने के नुकसान- (Disadvantages of not brushing at night)

एक कंटेंट क्रिएटर के इस दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कि "अगर आप सोने से पहले अपने दांतों को ब्रश नहीं करते हैं, तो आपको दिल की बीमारी का खतरा अधिक होता है," डॉ. सूद ने सहमति जताते हुए इस बात पर जोर दिया कि ओरल हाइजीन आवश्यक है और दिल के लिए खासकर. 

रात में ब्रश करना क्यों है जरूरी- (Why is it important to brush your teeth at night)

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "अगर आप रात को दांत ब्रश करना छोड़ देते हैं, तो आप सिर्फ कैविटी होने का खतरा ही नहीं बढ़ा रहे हैं. बल्कि 2023 के एक अध्ययन का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मुंह की खराब स्वच्छता दिल की बीमारी के जोखिम से जुड़ी है, जो सही समय पर ब्रश करने के महत्व को बताता है. 

डॉ. सूद ने समझाया, “सिद्धांत यह है कि आपके मुंह के बैक्टीरिया आपके ब्लड प्रेशर में प्रवेश करते हैं, जिससे सूजन उत्पन्न होती है जो समय के साथ आपके दिल को प्रभावित करती है.” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ब्रश न करने से सीधे तौर पर दिल की बीमारी नहीं होती है, लेकिन खराब ओरल हेल्थ कई जोखिम कारकों में से एक है, जो दिल को नुकसान पहुंचा सकता है.

एक दिन में कितनी बार ब्रश करें- (How many times do you brush your teeth in a day)

डॉ. सूद के अनुसार, जो लोग नियमित रूप से ब्रश करते हैं, उनका दिल ज़्यादा स्वस्थ रहता है. उन्होंने कहा, “दरअसल, दिन में कम से कम तीन बार ब्रश करना और नियमित रूप से दांतों की सफाई करना दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने से जुड़ा है.  इससे मसूड़ों की बीमारी, दांतों का गिरना जैसी दांतों से समस्याओं की संभावना भी कम हो जाती है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- आम जनता के लिए खुला राष्ट्रपति भवन का गार्डन, अमृत उद्यान घूमने जानें से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

Featured Video Of The Day
Gym Love Jihad Case में UP के Mirzapur में बड़ी गिरफ्तारी | BREAKING NEWS