बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) इन दिनों उत्तराखंड (Uttrakhand) के मुक्तेश्वर (Mukteshwar) में रह रही हैं. वह यहां अपने पति के साथ कोरोनावायरस लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) से पहले छुट्टियां मनाने गई थीं लेकिन लॉकडाउन होने के बाद से वह मुक्तेश्वर में ही रह रही हैं. ऐसे में नीना अपने फैन्स को लगातार अपडेट रखती है. इसी बीच रविवार को मुक्तेश्वर में धूप निकली तो नीना ने फैन्स के साथ अपनी अजवायन मिक्स रेसिपी शेयर की.
इस वीडियो में नीना बेसिक टी और शोर्ट्स में दिखाई दीं और एक प्लेट में अजवायन चैक करते हुए नजर आईं. नीना ने रेपिसी शेयर करने के बाद फैन्स को बताया कि इससे लोगों की पाचन तंत्रिका और एसिडिटी की समस्या भी दूर होती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अपनी वीडियो में नीना ने कहा, ''मैं बहुत एक्साइटेड हूं कि आज धूप निकली हुई है क्योंकि मुझे अपनी अजवायन को सुखाना है. इससे बनाने के लिए सबसे पहले बाजार से अजवायन के बीज लें और फिर इन्हें अच्छे से धो लें और पानी निकाल लें. इसके बाद इसमें फ्रेश एलो वेरा जेल डालें, थोड़ा सा काला नमक और नींबू का रस डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें और सुखा लें. ''
नीना ने आगे लिखा, ''एक बार सूख जाने के बाद अजवायन को एयरटाइट कंटेनर में डाल कर रख लें. अगर आपको पाचन की समस्या हो या फिर एसिडिटी हो तो आप थोड़ी सी अजवायन खा लें और ऊपर से पानी पी लें. अजयावन इस स्थिति में बहुत ही फायदेमंद होता है.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं