मॉडर्न जमाने में इन लड़कों को देखकर अट्रैक्ट होती हैं लड़कियां

लड़कियों को किस तरह के लड़के पसंद है इस बात का खुलासा एक रिसर्च में हो गया है. मॉर्डन जमाने में यानी 21वीं सदी में लड़कियां किस तरह के लड़कों को पसंद करती हैं.

मॉडर्न जमाने में इन लड़कों को देखकर अट्रैक्ट होती हैं लड़कियां

इस रिसर्च में बताया गया कि मॉर्डन वर्ल्ड में भी लड़कियों को बॉडी बिल्डर लड़के और धनवान लड़के पसंद हैं.

खास बातें

  • मॉर्डन वर्ल्ड में लड़कियों को बॉडी बिल्डर लड़के और धनवान लड़के पसंद हैं.
  • कोवेन्ट्री और एबर्स्टविथ यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने किया खुलासा.
  • वेबसाइट ट्यूब क्रश का सहारा लेकर किया रिसर्च.
नई दिल्ली:

हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उनका बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड में वो सभी बातें हो जो वो चाहते हैं. देखा जाता है कि दोस्त लड़के या लड़की से पूछता है कि तुम्हें किस तरह के लड़के या लड़कियां पसंद है. अब खुलासा हो गया है, जी हां, लड़कियों को किस तरह के लड़के पसंद है इस बात का खुलासा एक रिसर्च में हो गया है. मॉर्डन जमाने में यानी 21वीं सदी में लड़कियां किस तरह के लड़कों को पसंद करती हैं. इसके लिए एक रिसर्च की गई जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जिसमें बताया गया है कि लड़कियां लड़कों की सबसे पहले ये दो चीजें देखती हैं.

पढ़ें- नहीं करना है ब्रेकअप तो हर हाल में छोड़ दे ये 7 बुरी आदतें​
 

relationship advice

रिसर्च में हुआ ये खुलासा
यूके की कोवेन्ट्री और एबर्स्टविथ यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने लड़कियों पर रिसर्च करने के लिए वेबसाइट ट्यूब क्रश का सहारा लिया. इस रिसर्च में बताया गया कि मॉर्डन वर्ल्ड में भी लड़कियों को बॉडी बिल्डर लड़के और धनवान लड़के पसंद हैं. रिसर्चर्स ने पाया कि लड़कियां पहले भी यही सोच रखती थीं. उनको पहले भी इसी तरह के लड़के पसंद थे. 

पढ़ें- स्टडी का दावा: गाली देने वाली लड़कियां होती हैं ज़्यादा समझदार​

लड़कों को विचार नहीं इस लड़कों का क्रेज
लीड रिसर्चर एड्रियान इवांस ने कहा- 'लड़कियों को अभी भी मिडिल क्लास, अमीर और मस्कुलर बॉडी वाले लड़के पसंद करती है. लेकिन माना जाता है कि फेमिनिस्ट महिलाओं को राजनितिक विचारधारा वाल लड़के पहली पसंद होते हैं, लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है. लड़को को अभी भी लड़कियां पुरानी सोच के तौर पर ही देखती हैं. समय के साथ-साथ लड़के विचारधारा में काफी आगे बढ़ रहे हैं. लेकिन लड़कियों की इच्छाएं और चाहत अब भी पावर और पैसों पर टिकी है. जो अच्छा नहीं है.'

पढ़ें- रिलेशनशिप में मिला है धोखा? जानिए कैसे लोग करते हैं बेवफाई​
 
relationship advice couples

तस्वीरें दिखाकर की गई रिसर्च
ट्यूबक्रश वेबसाइट पर लड़के आकर्षक फोटो अपलोड करते हैं. इसमें कई फोटो शामिल थीं जिसमें लड़के बॉडी बिल्डर, महंगे कपड़े पहने और शानदार फोन रखने वाले थे. जिन्हें देखकर लड़कियां काफी इम्पेस हुईं. लड़कियों के जवाबों के जरिए रिजल्ट निकाले गए.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com