विज्ञापन

मुंहासों से परेशान हैं तो काम आएंगे ये 5 घरेलू पैक, नीम से एलोवेरा तक आजमाएं ये नुस्खे

Muhase Kaise Thik Kare Gharelu Upay: मुंहासों को दबाने के बजाय नीम, हल्दी, एलोवेरा, तुलसी और चंदन से बने घरेलू स्पॉट पैक आजमाए जा सकते हैं. ये त्वचा को शांत रखने में मदद कर सकते हैं, लेकिन एक्ने का पक्का इलाज नहीं हैं. ज्यादा परेशानी में त्वचा एक्सपर्ट से सलाह लें.

मुंहासों से परेशान हैं तो काम आएंगे ये 5 घरेलू पैक, नीम से एलोवेरा तक आजमाएं ये नुस्खे
मुंहासों के लिए आयुर्वेदिक उपाय
ndtv

चेहरे पर एक छोटा सा पिंपल भी कई बार पूरा लुक खराब कर देता है. खासकर जब किसी खास मौके पर तैयार होना हो, तो इसे देखकर बार-बार इसे छूने या दबाने का मन करता है. लेकिन ऐसा करना त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है और इससे लालिमा या दाग की परेशानी बढ़ सकती है. ऐसे में पिंपल को छेड़ने के बजाय कुछ आसान घरेलू स्पॉट पैक आजमाए जा सकते हैं. नीम, हल्दी, एलोवेरा, तुलसी और चंदन जैसी चीजों का इस्तेमाल पारंपरिक स्किन केयर में होता रहा है. हालांकि, इन्हें मुंहासों का पक्का इलाज नहीं माना जाता है. लगातार एक्ने होने पर त्वचा एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर है.

नीम और हल्दी का स्पॉट पैक

इसके लिए एक चम्मच नीम पाउडर, एक चौथाई चम्मच हल्दी और एक चम्मच एलोवेरा जेल लें. जरूरत हो तो गुलाबजल की कुछ बूंदें मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं. इसे केवल पिंपल वाली जगह पर करीब 10-15 मिनट लगाकर धो लें. नीम और हल्दी का इस्तेमाल पारंपरिक स्किन केयर में लंबे समय से होता रहा है.

एलोवेरा-हल्दी से बनाएं पैक

ऑयली और संवेदनशील त्वचा पर बहुत ज्यादा चीजें लगाने के बजाय हल्का स्पॉट पैक बेहतर विकल्प हो सकता है. एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक चुटकी हल्दी और आधा चम्मच चंदन पाउडर मिलाएं. पिंपल पर लगाकर 10-15 मिनट बाद धो लें.

नीम, तुलसी और एलोवेरा का पैक

आधा चम्मच नीम पाउडर, आधा चम्मच तुलसी पाउडर और एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं. जरूरत के हिसााब से गुलाबजल की कुछ बूंदें डालें. इसे पिंपल पर पतली परत में लगाएं और 10-15 मिनट बाद साफ कर लें.

ये भी पढ़ें- चेहरे पर चावल का पानी लगाने से क्या होता है? एक्सपर्ट ने बताया चावल का पानी फेस पर कैसे लगाएं

चंदन और एलोवेरा से पाएं ठंडक

अगर पिंपल के आसपास लालिमा या जलन महसूस हो रही है, तो एक चम्मच चंदन पाउडर में एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर पैक तैयार कर सकते हैं. इसमें गुलाबजल की कुछ बूंदें डालें और 15 मिनट बाद चेहराा धो लें.

हल्दी और शहद का स्पॉट मास्क

आधा चम्मच कच्चे शहद में एक चुटकी हल्दी और आधा चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं. कॉटन बड से इसे सिर्फ पिंपल पर लगाएं और करीब 10 मिनट बाद धो लें. शहद या किसी भी नए मिश्रण को लगाने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, घरेलू पैक से कुछ लोगों को राहत महसूस हो सकती है लेकिन इनके असर को मुंहासों का चिकित्सकीय इलाज नहीं मानाा जा सकता है. अगर बार-बार मुंहासे निकल रहे हैं, दर्दनाक या बहुत ज्यादा हैं तो घरेलू नुस्खों के बजाय त्वचा एक्सपर्ट से सलााह लेना बेहतर है.

ये भी पढ़ें- बाल कितने दिन में कटवाने चाहिए? जानिए बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए कितनी बार ट्रिमिंग करवाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muhase, Muhase Kaise Hataye, Muhase Ke Daag Kaise Hataye, Muhase Ke Liye Cream, Muhase Ke Gharelu Upay
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com