Meethe Tarbooz Ki Pehchan: गर्मियों हो और खाने को मीठा तरबूज मिल जाए, मजे ही मजे, लेकिन बढ़ती मांग में मिलने वाला तरबूज अक्सर फीका निकाल जाता है. कई बार लोगों को बाहर से देखकर यह पता करना मुश्किल हो जाता है कि तरबूज मीठा है या नहीं. अगर आप भी इसी दुविधा में फस जाते हैं, तो यह स्टोरी आपके लिए ही है. यहां हम आपके साथ कुछ ऐसी आसान टिप्स शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से आप ये पता लगा सकते हैं तरबूज मीठा है या नहीं.
बिना काटे मीठा तरबूज कैसे पहचानें?
गर्मियों में तरबूज सबसे ज़्यादा खाया जाने वाला फल है, लेकिन कई बार बाहर से अच्छा दिखने वाला तरबूज काटने पर फीका निकल जाता है. ऐसे में तरबूज खरीदते समय यह जानना ज़रूरी है कि वह मीठा है या नहीं. यहां जानिए बिना काटे ऐसे आसान तरीके, जिनसे 5 सेकंड में मीठा और पका तरबूज पहचान सकते हैं.
मीठा और पका तरबूज पहचानने का आसान तरीका
तरबूज थपथप करने से क्या सच में मिठास पता चलती है?
जब भी तरबूज खरीदने जाएं सबसे पहले उसे थपथपाकर देखें. अगर खाली-खाली या गूंज जैसी आवाज आए, तो समझ लें वह पका और मीठा है. वहीं, अगर आवाज भारी लगे तो हो सकता है तरबूज अंदर से कच्चा है.
तरबूज का पीला धब्बा क्या बताता है?
तरबूज खरीदते समय एक ही साइज के दो तरबूज उठाकर देखें, जो भारी लगे समझ लें उसमें पानी और मिठास दोनों ज्यादा है.
वजन और डंठल से कैसे करें पहचान?
तरबूज खरीदते समय उसके नीचे का हिस्सा चेक करें. तरबूज के नीचे जो पीला हिस्सा होता है, वह बताता है कि जमीन पर पकते समय कैसा था. रंग जितना पीला होगा तरबूज उतना ही मीठा होगा. वहीं, अगर रंग सफेद या हल्का पीला है तो हो सकता है तरबूज अंदर से कच्चा हो.
यह भी पढ़ें
चिलचिलाती गर्मी से राहत ही नहीं, शरीर को सेहतमंद रखने में भी मददगार हैं ये 5 Traditionally ड्रिंक्स
तरबूज से पाएं दमकती और फ्रेश स्किन, हर कोई आपसे पूछेगा ग्लोइंग स्किन का राज
मीठा तरबूज खरीदते समय किन गलतियों से बचें
तरबूज खरीदने से पहले उसके डंठल चेक करें. अगर तरबूज का डंठल सूखा हुआ है या भूरे रंग का है, तो समझ लें बी अंदर से पका हुआ है और मीठा है. वहीं, अगर उसका रंग हरा है, तो समझ जाएं तरबूज अभी अंदर से कच्चा है.
तरबूज मीठा है या नहीं? बिना काटे ऐसे करें पहचान, दुकानदार भी नहीं बताएगा
इसे भी पढ़ें: कम मलाई से ज्यादा घी कैसे निकालें? फॉलो करें ये तरीका भर-भरकर निकलेगा घी!
Final Takeaway : बहुत ज्यादा चमकदार तरबूज अक्सर कच्चा होता है, जबकि हल्की डल स्किन ज्यादा मिठास का संकेत देती है. तो याद रखें कि मीठा तरबूज खरीदना किस्मत पर नहीं, समझदारी पर निर्भर करता है. थपथपाने की आवाज़, वजन, पीला धब्बा और डंठल जैसे छोटे संकेतों पर ध्यान देकर आप बिना काटे ही पका, मीठा और रसदार तरबूज आसानी से पहचान सकते हैं.