विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2020

शख्स ने सानिया मिर्जा को टैग कर भतिजी की लॉन टेनिस खेलते हुए फोटो की शेयर तो टेनिस स्टार ने ऐसे किया रिएक्ट

इस पर सानिया मिर्जा ने बस कुछ ही घंटों में रिप्लाई किया. उन्होंने भास्कर के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा ''aww'' क्योंकि यह छोटी सी बच्ची बहुत ही क्यूट है. इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ''ब्लैस यू... ''

शख्स ने सानिया मिर्जा को टैग कर भतिजी की लॉन टेनिस खेलते हुए फोटो की शेयर तो टेनिस स्टार ने ऐसे किया रिएक्ट
सानिया ने कुछ ही घंटों में शख्स के ट्वीट का जवाब दिया.
नई दिल्ली:

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) के नए ट्वीट ने लोगों का दिल जीत लिया है और हो सकता है कि आपको भी उनका यह पोस्ट बेहद पसंद आए. दरअसल, इसकी शुरुआत ट्विटर यूजर भास्कर चंद्रा की एक पोस्ट से हुई. उन्होंने अपनी भतिजी इशिता की एक तस्वीर शेयर की है. इसमें वह लॉन टेनिस खेलते हुए नजर आ रही हैं. 

भास्कर चंद्रा ने अपनी भतिजी की इस तस्वीर को शेयर करते हुए सानिया मिर्जा को अपने पोस्ट में टैग किया और उनसे अपनी भतिजी को शुभकामनाएं देने के लिए कहा. 

इस पर सानिया मिर्जा ने बस कुछ ही घंटों में रिप्लाई किया. उन्होंने भास्कर के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा ''aww'' क्योंकि यह छोटी सी बच्ची बहुत ही क्यूट है. इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ''ब्लैस यू... ''

अब तक सानिया के इस पोस्ट को 2,100 से अधिक लोगों ने लाइक किया है. वहीं कइयों ने सानिया के रिप्लाई करने पर उनकी तारीफ भी की. 

एक यूजर ने लिखा, ''सो क्यूट''. वहीं एक अन्य ने लिखा ''छोटी सी रानी''. तीसरे ने लिखा, ''Aww, वह रैकेट से भी छोटी है''. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sania Mirza, Tennis Star Sania Mirza
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com