बेटियों को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है. अगर आपके घर में नन्ही परी का जन्म हुआ है और आप उसके लिए कोई प्यारा या खास नाम तलाश रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. आप अपनी बच्ची का नाम मां लक्ष्मी के नाम पर रख सकते हैं. यहां हम आपके लिए 10 ऐसे ही यूनिक, प्यारे और छोटे नामों की लिस्ट लेकर आए हैं. आप इनमें से चुनकर अपनी लाडली को कोई नाम दे सकते है. आइए एक नजर डालते हैं, बेटियों के लिए मां लक्ष्मी के नाम पर 10 यूनिक नामों की लिस्ट पर-
श्रिया (Shriya)
श्रिया एक संस्कृत नाम है. इस नाम का अर्थ समृद्धि, सुंदरता, शुभता और सौभाग्य होता है. इन सभी का संबंध देवी लक्ष्मी से माना जाता है.
आद्या (Aadya)आद्या भी बेहद प्यारा नाम है. संस्कृत में इसका अर्थ प्रथम शक्ति और आदि शक्ति होता है. ये नाम भी देवी के स्वरूप से जुड़ा है.
अदित्री (Aditri)अदित्री एक यूनिक और खूबसूरत नाम है. इसका अर्थ होता है 'सर्वोच्च सम्मान'. अगर आप अपनी बेटी का नाम थोड़ा अलग रखना चाहते हैं, तो अदित्री एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
श्री (Shri)श्री एक छोटा, सरल और शुभ नाम है. इसका अर्थ पवित्रता, सौभाग्य और समृद्धि होता है. मां लक्ष्मी को श्री कहकर भी बुलाया जाता है.
रमा (Rama)रमा मां लक्ष्मी का एक सुंदर नाम है. मान्यता है कि भगवान विष्णु देवी लक्ष्मी को रमा कहकर ही पुकारते हैं.
अर्णा (Aarna)अर्णा नाम छोटा होने के साथ-साथ काफी मॉडर्न भी है. इसे भी देवी लक्ष्मी का एक नाम माना जाता है.
अनिका (Anika)अनिका सुनने में जितना प्यारा है, इसका अर्थ भी उतना ही सुंदर है. इस नाम का अर्थ होता है कृपा, सुंदरता और चमक.
श्रीजा (Shreeja)श्रीजा का अर्थ होता है देवी लक्ष्मी की पुत्री या श्री से उत्पन्न होने वाली.
वेदा (Veda)वेदा संस्कृत मूल का नाम है. आप अपनी बेटी का नाम वेदा भी रख सकते हैं.
इना (Ina)इन सब से अलग आप अपनी बेटी का नाम इना रख सकते हैं. ये भी एक बेहद छोटा और प्यारा नाम है.
यह भी पढ़ें- सर्दी में बच्चों की मालिश कौन से तेल से करें? बच्चों के डॉक्टर ने बताया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं