विज्ञापन

बार-बार कपड़े धोने के बाद भी नहीं जा रही पसीने की बदबू? ये रहा देसी जुगाड़!

Body Odor On Clothes: क्या बदबू की वजह से आपको भी अपनी पसंद का कपड़ा पहनने में शर्म आती है? नीचे बताया गया ये देसी जुगाड़ आपकी इस समस्या का हल सकता है.

बार-बार कपड़े धोने के बाद भी नहीं जा रही पसीने की बदबू? ये रहा देसी जुगाड़!
सूती कपड़ों से पसीने की बदबू कैसे दूर करें?

Body Odor On Clothes: गर्मियों के मौसम में पूरा-पूरा दिन बाहर रहने के कारण पसीना आना आम बात है, लेकिन जब धुलाई के बाद भी इसकी बदबू कपड़े से न निकले तो दिक्कत हो जाती है. कितनी बार तो ऐसा होता है जो हमारी पसंद का कपड़ा होता है हम वही नहीं पहन पाते और ऐसा इसलिए क्योंकि उसमें बदबू ऐसे बस जाती है कि खुद को शर्म आने लगती है. क्या आप भी समस्या से दुखी हैं? अगर हां, तो यहां हम आपके साथ एक देसी जुगाड़ शेयर करने वाले हैं, जो आपके ही किचन में मौजूद हैं. यहां जानें क्या करना होगा?

Latest and Breaking News on NDTV

पसीने की जिद्दी से जिद्दी बदबू को कैसे दूर करें?

इस देसी ट्रिक के लिए आपको न तो ज्यादा मेहनत करनी होगी और न ही ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. बस किचन में जाना है और बेकिंग सोडा ढूंढना है.

बेकिंग सोडा के फायदे

ये एक चीज सिर्फ किचन तक ही सीमित नहीं है, इसका इस्तेमाल ओर भी कई चीजों में किया जा सकता है. यह एक ऐसा घरेलू इंग्रेडिएंट है, जिसे हम कुकिंग में इस्तेमाल करते आए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, यह घर के छोटे-छोटे कामों की भी कितना आसान बना सकता है. इतना ही नहीं, इसकी एंटी-बैक्टीरियल और डिओडोराइजिंग प्रॉपर्टीस इसे हर घर का जरूरी हिस्सा बनाती हैं.

कैसे करें इस्तेमाल?

  • वॉशिंग मशीन में कपड़े डालें.
  • अब जो भी डिटर्जेंट आप कपड़े धोने के लिए इस्तेमाल करते हैं, वो डाले.
  • अब इसमें 1 से 2 चम्मच बेकिंग सोडा मिला दें. 
  • जैसे रोजाना कपड़े धोते हैं बस उसी तरह कपड़े धो लें.
  • जब अच्छी तरह कपड़े धुल जाएंगे, आप देखेंगे कि कपड़े ज्यादा साफ हैं.

डिटर्जेंट में बेकिंग सोडा मिलाकर कपड़े धोने से क्या होता है?

  • बदबू दूर होती है
  • कपड़े सफेद होते हैं
  • दाग-धब्बे दूर होते हैं
  • कपड़ों में चमक आती है

इसे भी पढ़ें: Padmasana Benefits: एक योगासन जो बदल सकता है आपकी मेंटल हेल्थ और एनर्जी लेवल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com