विज्ञापन

जमीन को छूते हैं 5 फुट लंबे बाल, कानपुर की रूपेंजल ने बताई अपनी लाइफस्टाइल

कानपुर की रूचि यादव अपने लंबे बालों को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं. एनडीटीवी से हुई खास बातचीत में उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल शेयर की है.

जमीन को छूते हैं 5 फुट लंबे बाल, कानपुर की रूपेंजल ने बताई अपनी लाइफस्टाइल
लंबे बालों का राज आप भी जान लीजिए. ( Image/ @ruchhi8000)

आज के समय में अगर किसी ऐसी समस्या की बात की जाए जिसे अमूमन लोग झेल रहे हैं, जिसका असर कहीं ना कहीं उनकी सुंदरता पर भी पड़ता है! वो है बालों का झड़ना, पतला होना, कमजोर होना और कम होना. तेजी से बालों का गिरना हर किसी को परेशान कर देता है. लेकिन वहीं उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली रूचि यादव अपने लंबे, काले और घने बालों के लिए जानी जाती हैं. 

रूचि के बाल इतने लंबे है कि वो जमीन को छूते हैं, ये लंबे होने के साथ ही काले और मजबूत भी हैं. एनडीटीवी से बातचीत के दौरान रूचि ने अपने लंबे बालों का राज शेयर किया है. उन्होंने बताया कि अपने बालों को हेल्दी बनाने के लिए उन्होंने सिर्फ किसी तेल या घरेलू नुस्खे की मदद नहीं ली है. बल्कि इसके साथ ही उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल के साथ अपने खानपान में भी बदलाव किए हैं. बालों को धोना और उनकी देखभाल हर चीज का उन्होंने खास ख्याल रखा है.

खानपान में किया सुधार 

रूचि ने बताया कि बालों की असली मजबूती के लिए उसकी सिर्फ बाहरी केयर नहीं करनी चाहिए, बल्कि बालों की असल मजबूती शरीर के अंदर से आती है. आप क्या खाते हैं इसका असर भी आपके बालों की सेहत पर पड़ता है. अगर शरीर में सही पोषण नहीं है तो कोई भी महंगे से महंगा प्रोडक्ट भी आपके बालों को सेफ नहीं रख सकता है. 

मैनें अपनी डाइट में प्रोटीन और विटामिन वाली चीजों को शामिल किया. इसके साथ ही ओमेगा-3 से भरपूर चीजों का सेवन किया, जो बालों को अंदर से पोषण देते हैं. इसके साथ मैं हरी सब्जियां, दाल, दूध, दही, सीजनल फ्रूट्स और ड्राई फ्रूट्स खाती हूं. और भरपूर मात्रा में पानी पीती हूं. 

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में भी एक रिसर्च पब्लिश हुई है. जिसमें बालों के मिनरल्स और विटामिन कितने जरूरी हैं.

बाल झड़ना एक आम समस्या है जिसे विटामिन और मिनरल्स से भरपूर डाइट लेकर सुधारा जा सकता है. विटामिन और मिनरल्स सामान्य कोशिका वृद्धि और कार्य के लिए महत्वपूर्ण हैं और इनकी कमी से बाल झड़ने की समस्या हो सकती है. हालांकि पूरक आहार अपेक्षाकृत किफायती और आसानी से उपलब्ध है, फिर भी यह जानना जरूरी है कि कौन से विटामिन और मिनरल्स बाल झड़ने से रोकने में मदद कर सकते हैं.

National Library Of Medicine

https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/

तेल लगाने की आदत नहीं छोड़ी

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: @ruchhi8000/Instagram

कई लोगों को बाल में तेल लगाना नहीं पसंद है. लेकिन रूचि ने बताया कि वो आज भी अपने बालों में तेल लगाती हैं. बिना तेल लगाएं वो बालों को धोने से बचती हैं और तेल लगाकर हल्के हाथों से बालों का मसाज करती हैं. ये स्कैल्प को पोषण देता है और जड़ों को भी मजबूत रखता है. 

जावेद हबीब भी बालों को धोने से पहले तेल लगाने की बार पर जोर देते हैं. 

बालों पर तेल लगाना बेहद जरूरी है.

बालों पर तेल लगाना बेहद जरूरी है.
Photo Credit: @jh_hairexpert/ Instagram

केमिकल प्रोडक्ट्स से दूरी

इसके साथ ही बालों पर रूचि ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचती हैं. वो हेयर केलर, स्ट्रेटनिंग या हीट स्टाइलिंग जैसी चीजों से दूर रहती हैं. उनका मानना है कि ये सभी चीजें बालों को नुकसान पहुंचाते हैं. 

अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी में भी पब्लिश एक आर्टिकल में भी बालों के लिए इस्तेमाल होने वाले इन टूल्स के बारे में बताया गया है कि ये बालों को कैसे डैमेज करते हैं और इनको हेल्दी रखने के टिप्स भी शेयर किए गए हैं. 

बालों को धोने का भी खास तरीका

रूचि ने बताया कि वो अपने बालों को ज्यादा नहीं धोती हैं. वो हफ्ते में दो बार ही बालों को माइल्ड शैंपू से वॉश करती हैं. इसके साथ ही वो बालों को सुखाने के लिए वो जोर-जोर से रगड़ने की बजाय धीरे-धीरे सुखाती हैं. 

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक और रिसर्च में बालों को सुखाने में की गई गलतियां और सही तरीके को बताया गया है. 

स्ट्रेस कम रखना भी जरूरी

इसके साथ ही रूचि ने बताया कि इसके साथ ही वो स्ट्रेस लेने से भी बचती हैं. दरअसल स्ट्रेस का असर बालों पर भी दिखने लगता है. इसके साथ ही वो पूरी नींद लेने और स्ट्रेस फ्री रहने की कोशिश करती हैं.

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश रिसर्च में भी इस बात का जिक्र किया गया है. जिसमें स्ट्रेस और कम नींद बालों के झड़ने की वजह बनती है. 

संदर्भ सूची 

pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC6380979/

rhrli.com/blog/repairing-hair-straightener-damage/

www.aad.org/public/everyday-care/hair-scalp-care/hair/healthy-hair-tips

pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC3229938/

pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/41535530/

ये आर्टिकल निजी अनुभवों पर लिखा गया है. जिसमें बालों की सेहत से संबंधित रिसर्च को भी लगाया गया है. 

ये भी पढ़ें: रोज 3 लीटर पानी पीने के बाद भी मैं हो गई डिहाइड्रेटेड! न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया आखिर कहां कर रहे हैं गलती

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com