Olive Oil For Acne Scars in Hindi: मुंहासों के निशान अतिरिक्त रोमछिद्रों, मृत त्वचा कोशिकाओं और बैक्टीरिया की वजह से हुई सूजन का परिणाम है. छिद्र सूज जाते हैं और इस वजह से फोलिसेल्स टूट जाते हैं और इससे चेहरे पर मुंहासें हो जाते हैं. हालांकि, त्वचा खुद ही इन डैमेज को ठीक करने की कोशिश करती है लेकिन फिर भी मुंहासों के निशान चेहरे पर जाते हैं. ऐसे में हम आपके लिए कुछ आसान टिप्स लाए हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से मुंहासों के निशानों से छुटकारा पा सकते हैं. जैतून का तेल मुंहासों के निशान कम करने में काफी कारगर है.
त्वचा के लिए जैतून का तेल (Olive Oil for Acne Scars)
- दरअसल, जैतून के तेल में फिनोलिक कंपाउंड मौजूद होता है, जो सन डैमेज, एजिंग के लक्षण और स्किन टूमोर्स को कम करता है.
- जैतून के तेल में एंटीबैक्टीरियल प्रोपर्टीज होती हैं, जो त्वचा को बैक्टीरिया से बचाती है.
- वहीं इसमें मौजीद एंटीइंफ्लामेटरी और एंटीऑक्सिडेंट्स प्रोपर्टी स्किन एजिंग के प्रोसे को धीमा करते हैं और स्किन कैंसर को भी रोकते हैं.
- जैतून के तेल में विटामिन ई और के औरे बेटा कैरोटीन होता है, जो त्वचा को अच्छी बनाने में मदद करता है.
- इसके अलावा जैतून का तेल त्वचा को मोइश्चराइज करता है और सोफ्ट बनाता है.
कैसे करें त्वचा पर जैतून के तेल का इस्तेमाल
1. सबसे पहले अपनी उंगलियों पर थोड़ा सा जैतून का तेल लें और फिर सर्कुलर मोशन में नाक, गाल, माथे पर मसाज करें.
2. अब गर्म पानी में एक कपड़े को भिगोएं और तब तक अपने मुंह पर रखें रहें, जब तक कपड़ा रूम टैंपरेचर पर ठंडा न हो जाए.
3. अब कपड़ा हटा दें और गर्म पानी में भिगो लें. अब कपड़े से अपने चैहरे पर पैट करें और फिर जेंटली कपड़े से बचे हुए तेल को हटा लें.
4. इसके बाद सोफ्ट तोलिए से अपने चेहरे पर पैट करें.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
हालांकि, त्वचा के लिए जैतून के तेल का इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें और इससे कोई रिएक्शन होता है या नहीं ये देखने के लिए 24 घंटों तक इंतजार करें. साथ ही यदि आपकी ऑयली स्किन है तो आप मुंहासों के निशान हटाने के लिए जैतून के तेल का इस्तेमाल न करें क्योंकि इससे आपका चेहरा अधिक ऑयली हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं