विज्ञापन

नोएडा की इस Budget Friendly मार्केट में मिलेगा बेस्ट फूड और ट्रेंडी कपड़े, दोस्तों और फैमिली के साथ आउटिंग के लिए बेस्ट

नोएडा की ब्रह्मपुत्र मार्केट में शॉपिंग के साथ लें टेस्टी स्ट्रीट फूड का मज़ा. जानिए क्यों ये जगह फूड लवर्स और युवाओं की पहली पसंद बन चुकी है.

नोएडा की इस Budget Friendly मार्केट में मिलेगा बेस्ट फूड और ट्रेंडी कपड़े, दोस्तों और फैमिली के साथ आउटिंग के लिए बेस्ट
नोएडा की इस बजट फ्रेंडली मार्केट में मिलेगा बेस्ट फूड और ट्रेंडी कपड़े. (Image Credit-AI)

Noida Best Market for Food and Shopping: अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें शॉपिंग करने के साथ ही अच्छा खाना और खासकर स्ट्रीट फूड पसंद है तो आज हम आपको नोएडा की एक ऐसी मार्केट के बारे में बताएंगे जहां पर आप ट्रेंडिंग कपड़ों की शॉपिंग के साथ ही बेहतरीन खाने का मजा भी ले सकते हैं. 

हम बात कर रहे हैं नोएडा सेक्टर 29 में स्थित ब्रह्मपुत्र मार्केट की,  ये जगह ऐसे लोगों के लिए बिल्कुल परफेक्ट हो सकती है. बता दें ये जगह फूड लवर्स और युवाओं के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुकी है. यहां पर कपड़ों की अलग-अलग वैरायटी काफी बेहतर कीमत पर और खाने के भी बहुत सारे ऑप्शन आपको मिल सकते हैं और यही वजह है कि ये कॉम्बिनेशन इस जगह को खास बनाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

शॉपिंग 

अगर आप पहले कपड़े खरीदना चाहते हैं तो आपको मैप पर बस ब्रह्मपुत्र मार्केट वेंडिंग जोन को मैप पर डालना है और आप पहुंच जाएंगे उस जगह पर जहां पर आपको हर तरह के कपड़े मिल जाएंगे. ड्रेस, जींस, शर्ट से लेकर कुर्ती और सूट की भी यहां पर काफी वैरायटी आपको मिल जाएगी. इसके साथ ही यहां पर आपको बच्चों के कपड़े भी मिल जाएंगे. इसके अलावा फुटवियर, एक्सेसरीज और रोजमर्रा की जरूरत की चीजें भी आसानी से मिल जाती हैं. छोटे-छोटे स्टॉल्स और दुकानों पर ट्रेंडी सामान अच्छे दामों में मिल जाता है. यही वजह है कि यहां आने वाले लोग एक ही जगह पर कई काम निपटा लेते हैं.

खाना 

शॉपिंग के बाद बारी आती है पेट पूजा की तो, वैसे इस वेडिंग जोन में भी काफी कुछ खाने को मिल जाएगा. लेकिन यहां से बस 5 मिनट की दूरी पर है. ब्रह्मपुत्र मार्केट जहां पर खाने की कई सारी दुकानें हैं. स्टैंडर्ट स्वीट्स से लेकर, नॉनवेज के लिए फेमस बल्ले-ब्ल्ले और साउथ इंडियन फूड पसंद करने वालों के लिए लक्ष्मी कैफे भी आपको इसी मार्केट में मिल जाएगा. 

अगर आपको साउथ इंडियन खाना है तो लक्ष्मी कैफे हाउस बेस्ट है, हालांकि यहां पर भीड़ ज्यादा होती है तो आपको नंबर भी लगाना पड़ सकता है. 

अब बात करें स्ट्रीट फूड की जिसमें चाट, बताशे, पकौड़ी, समोसा, चाप से लेकर नूडल्स और पाव भाजी जैसे कई फूड आइटम्स खाने को मिल जाएंगे. इसके साथ ही मीठे के शौकीन लोगों के लिए यहां पर वैरायटी की मिठाई मिल जाएगी. इसके साथ सीजन में मूंग दाल हलवा और गाजर का हलवा यहां पर चार चांद लगा देता है. 

ये भी पढ़ें: नोएडा की इस मार्केट में मिलता है सबसे सस्ता किचन का सामान, आप भी कर लें ग्रॉसरी शापिंग

अब बात करतें है नॉनवेज फूड की तो उनके लिए ये जगह बेस्ट है. इस मार्केट के दूसरे छोर पर आपको नॉनवेज फूड आइटम्स मिल जाएंगे, फिर वो चाहे चिकन टिक्का हो, करी हो या फिर कबाब. एक से बढ़कर एक वैरायटी आपको यहां खाने को मिल जाएंगी. खास बात ये है कि यहां का खाना स्वाद के साथ-साथ बजट फ्रेंडली भी है. कॉलेज स्टूडेंट्स और ऑफिस जाने वाले लोग यहां शाम को टाइम बिताना काफी पसंद करते हैं.

ब्रह्मपुत्र मार्केट की सबसे खास बात इसका वाइब है. शाम होते ही यहां की रौनक बढ़ जाती है. चारों तरफ खाने की खुशबू, लोगों की भीड़ और स्ट्रीट म्यूजिक जैसा माहौल इसे और भी खास बना देता है. दोस्तों के साथ टाइम बिताना हो या फैमिली के साथ हल्की-फुल्की आउटिंग, ये जगह हर किसी के लिए बेस्ट है.

कैसे जाएं

इस मार्केट में जाने के लिए पार्किंग और कनेक्टिविटी भी काफी अच्छी है. मेट्रो से आना हो या फिर खुद की गाड़ी से या कैब से यहां पर बेहद आसान है. अगर आप भी कम बजट में शॉपिंग और बढ़िया खाने की सोच रहे हैं ये जगह आपके लिए बेस्ट हैं. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com