Hair Care: बालों का समय से पहले सफेद हो जाना ऐसी दिक्कत है जिससे अनेक लोगों को दोचार होना पड़ता है. कम उम्र में सफेद होते बाल किसी को अच्छे नहीं लगते जिस चलते लोगों की कोशिश रहती है कि वे बालों को वक्त रहते काला कर लें. यूं तो बालों को काला करने के लिए कई तरह की डाई लगाई जाती है लेकिन अगर आपके बाल कुछ ही समय पहले सफेद होना शुरू हुए हैं और एक-आधे बाल ही सफेद (White Hair) हैं तो प्राकृतिक तरीके से इन बालों को काला करने की कोशिश की जा सकती है. आपको बस नारियल तेल का इस्तेमाल करके देखना होगा. नारियल तेल (Coconut Oil) के इस्तेमाल से सफेद बालों को नैचुरल तरीके से काला किया जा सकता है. बस इस तेल का कैसे इस्तेमाल करना है यह जान लीजिए.
मुंहासे से घिरे चेहरे पर इन 5 चीजों को लगाकर Pimples से पा सकते हैं छुटकारा, नहीं दिखेगा एक भी दाना
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
सफेद बालों के लिए नारियल का तेल | Coconut Oil For White Hair
नारियल तेल और मेहंदी के पत्तेबालों पर नारियल तेल में मेहंदी के पत्ते मिलाकर लगाने पर सफेद बालों से छुटकारा मिल सकता है. एक कटोरी में 3 से 4 चम्मच नारियल का तेल लेकर गर्म कर लीजिए. इसमें मुट्ठीभर मेहंदी के पत्ते डालिए और पका लीजिए. जब तेल भूरा नजर आने लगे तो इसे आंच से उतारकर ठंडा कीजिए. इस तेल को बालों पर आधे घंटे से 40 मिनट के बीच लगाकर रखा जा सकता है. हफ्ते में एक बार इसके इस्तेमाल से बाल जड़ों से काले (Black Hair) होने लगते हैं.
नारियल तेल और नींबू का रससफेद बालों की दिक्कत दूर करने के लिए इस तेल को बालों पर लगाया जा सकता है. नारियल के तेल को गर्म करें और इसमें बराबर मात्रा में नींबू का रस मिला लें. तेल को जस का तस ही बालों पर तकरीबन एक घंटा लगाकर रखने के बाद धो लें. हर हफ्ते एक बार यह नुस्खा आजमाया जा सकता है.

इस तरीके से नारियल तेल लगाना भी बालों के लिए फायदेमंद होता है. सफेद बालों के लिए नारियल तेल को आंवला (Amla) के साथ मिलाकर मास्क तैयार किया जा सकता है. 2 चम्मच आंवला पाउडर लेकर उसमें 3 चम्मच नारियल का तेल मिलाएं और कुछ देर पका लें. इस तेल को रातभर सिर पर लगाकर रखें और अगली सुबह बालों को शैंपू से धो लें. विटामिन सी से भरपूर इस तेल को लगाने पर हेयर ग्रोथ भी अच्छी होती है और बाल काले होने लगते हैं सो अलग.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं