छोटे बच्चों की अंगूठा चूसने की आदत कैसे छुड़ाएं? डॉक्टर ने बताया सबसे आसान तरीका, खुद बच्चा दोबारा नहीं करेगा

How to stop thumb sucking: 3 साल से ज्यादा की उम्र में बच्चे का अंगूठा चूसना उसके दांतों की बनावट (जड़बे) को बिगाड़ सकता है, या उसकी बोलने की क्षमता पर भी असर डाल सकता है. ऐसे में समय रहते यह आदत छुड़वाना जरूरी है. आइए एक्सपर्ट्स से जानते हैं इस आदत को छुड़ाने के लिए क्या किया जा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बच्चे की अंगूठा चूसने की आदत कैसे छुड़ाएं?

How to stop thumb sucking: छोटे बच्चों में अंगूठा चूसना एक आम आदत है. खासकर जब बच्चा एक साल का होता है, तो यह आदत बिल्कुल सामान्य मानी जाती है. लेकिन अगर आपका बच्चा 3 साल का हो गया है और अब भी अंगूठा चूस रहा है, तो यह चिंता का विषय हो सकता है. मामले को लेकर पीडियाट्रिशियन निमिशा अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में बच्चों की डॉक्टर बताती हैं, अगर बच्चे का अंगूठा चूसना उसके दांतों की बनावट (जड़बे) को बिगाड़ रहा है, या उसकी बोलने की क्षमता पर असर डाल रहा है, तो समय रहते यह आदत छुड़वाना जरूरी है. इसके लिए डॉक्टर ने कुछ खास टिप्स भी शेयर की हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

बच्चे की हाइट कैसे बढ़ाएं? Baba Ramdev ने बताया रोज कराएं ये 5 योगासन, बिना सप्लीमेंट्स के बढ़ने लगेगी लंबाई

कैसे छुड़ाएं बच्चे की अंगूठा चूसने की आदत?

डॉक्टर निमिशा अरोड़ा बताती हैं, सबसे पहली बच्चे को बार-बार टोकने या डांटने से बचें. ऐसा करने से बच्चा और ज्यादा बार अंगूठा चूसने लगेगा. दरअसल, बार-बार टोकने से बच्चे को लग सकता है कि उसे आपकी ज्यादा अटेंशन मिल रही है. इससे अलग बार-बार मना करने से बच्चा चिड़चिड़ा या नाराज भी हो सकता है. इसलिए अंगूठा चूसने पर बच्चे को टोकने से बचें.

Advertisement

फिर क्या करें?

नंबर 1- बच्चे को रिवॉर्ड दें

पीडियाट्रिशियन बताती हैं, अगर बच्चा कुछ घंटों तक अंगूठा नहीं चूसता है, तो उसे कोई छोटा रिवॉर्ड दें. रिवॉर्ड में चॉकलेट या टॉफी न दें. इसके बजाय उसे कोई किताब, रंग भरने की डायरी, या 15 मिनट का एक्स्ट्रा खेलने का समय दें. इससे बच्चा खुश होगा और अगली बार और ज्यादा देर तक अंगूठा नहीं चूसने की कोशिश करेगा. इस तरह धीरे-धीरे ये आदत सुधर सकती है.

Advertisement
नंबर 2- बच्चे को समझें

कई बार बच्चा स्ट्रेस या डर के कारण अंगूठा चूसता है. जैसे स्कूल में डांट मिलना, किसी दोस्त से लड़ाई हो जाना, या घर का माहौल तनावपूर्ण होना. ऐसे में बच्चे से प्यार से बात करें और उसका डर या परेशानी समझने की कोशिश करें.

Advertisement
नंबर 3- बच्चा कब अंगूठा चूसता है, यह नोट करें

इन सब से अलग ध्यान दें कि बच्चा कब सबसे ज्यादा अंगूठा चूसता है. जैसे- सोते समय, अकेले में या तनाव में? फिर उसी समय उसे कोई और काम में व्यस्त करें, जैसे कहानी सुनाना या गले लगाना. इससे बच्चे का ध्यान भटकेगा और इस तरह भी ये आदत धीरे-धीरे छूटने लगेगी. 

Advertisement

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
Henley passport index में कितने पायदान चढ़ा भारत का पासपोर्ट? | Henley Index 2025