माइक्रोवेव की मदद से खाना पकाना काफी आसान हो जाता है. लेकिन अगर समय-समय पर इसकी सफाई न की जाए तो माइक्रोवेव में जमी गंदगी खाने को खराब कर सकती है. कई बार इसके अंदर से बदबू आने लगती है, जिसे न हटाया जाए तो खाना दूषित हो जाता है. अगर सफाई नहीं होती तो माइक्रोवेव न सिर्फ बैक्टीरिया पनपने की जगह बन सकते हैं, बल्कि इनमें पकाए जाने वाले खाने का स्वाद भी बदल सकता है. माइक्रोवेव साफ करने के नेचुरल तरीके इस काम को बहुत आसान बना देते हैं. इसके लिए किसी केमिकल क्लीनर की जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं कि घर में रखी चीजों से ही आप कैसे माइक्रोवेव को आसानी से साफ कर सकते हैं, इससे माइक्रोवेव से आने वाली गंदगी भी दूर हो जाती है.
इन घरेलू हैक्स से हटाएं माइक्रोवेव की बदबू (Get rid of microwave odors with these home hacks)
फेमस शेफ पंकज भदौरिया ने भी माइक्रोवेव क्लीनिंग के लिए टिप्स अपनी एक पोस्ट में शेयर किए हैं, यहां देखें वीडियो-
इसके अलावा ये देसी नुस्खे भी आपके काम आ सकते हैं
दरवाजा खुला छोड़ दें
हल्की बदबू के लिए, माइक्रोवेव का दरवाजा कुछ घंटों के लिए खुला छोड़ दें. कुछ घंटे बाद आप पाएंगे कि बदबू चली गई है.
नींबू और पानी का इस्तेमाल
टर्न टेबल और होल्डर को गर्म पानी और डिश सोप से धोएं. रगड़ने से पहले उन्हें कुछ मिनट के लिए भिगोकर रखें. सूखने के लिए उन्हें डिश रैक पर रख दें. एक ताजे नींबू को 6-8 टुकड़ों में काट लें. टुकड़ों को पानी के साथ एक माइक्रोवेव-सेफ बाउल में रखें, बदबू हटाने के लिए इसमें एसेंशियल ऑयल भी डालें. अब उबाल आने तक (लगभग 2-4 मिनट) हाई पर माइक्रोवेव करें. अब माइक्रोवेव बंद कर दें, लेकिन दरवाजा कम से कम 10 मिनट तक बंद रहने दें ताकि भाप से दाग-धब्बे हट सकें. बाउल को बाहर निकालें, फिर अंदर की सफाई के लिए एक साफ, माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें.
संतरा और पानी का इस्तेमाल
ऊपर बताएं हुए तरीके से ही आप नींबू की जगह संतरे का इस्तेमाल कर बदबू को आसानी से हटा सकते हैं. इस तरीके में आपको एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करने की भी जरूरत नहीं है. बस पानी के साथ संतरे के टुकड़ों को काट कर माइक्रोवेव-सेफ बाउल में रखें और ऊपर बताई प्रक्रिया को करें.
व्हाइट विनेगर
एक स्पंज को सफेद सिरके में भिगोएं. स्पंज पर बेकिंग सोडा छिड़कें. इसे 30 सेकंड के लिए हाई पर माइक्रोवेव करें, फिर इससे माइक्रोवेव के अंदरूनी हिस्से को अच्छी तरह पोंछ लें. कैसे भी बदबू हो इसे हैक से जरूर चली जाएगी.
कॉफी से जाएगी बदबू
बेकिंग सोडा का खुला डिब्बा या कॉफी का पाउडर एक कटोरे में भरकर बंद माइक्रोवेव के अंदर कम से कम 8 घंटे के लिए रख दें.
ये भी पढ़ें: क्या माइक्रोवेव में खाना पकाना सेहत के लिए हानिकारक है? जानिए 5 बड़े नुकसान
ये भी पढ़ें: आप भी Microwave Ovens में गर्म करते हैं खाना तो जान लीजिए उसमें पनप रहे हैं बैक्टीरिया, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं