विज्ञापन

वैक्सिंग का झंझट अब खत्म! घर बैठे इन 3 आसान तरीकों से हटाएं बॉडी के अनचाहे बाल, स्किन भी रहेगी सॉफ्ट

How To Remove Body Hair Naturally At Home: अनचाहे बालों की समस्या आजकल आम हो गई है. हाथ, पैर या चेहरे पर उगने वाले बाल कई लोगों को असहज महसूस कराते हैं. इन्हें हटाने के लिए लोग अक्सर वैक्सिंग, शेविंग या महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं. लेकिन ये तरीके हर बार आसान या आरामदायक नहीं होते. कई बार स्किन पर जलन, लालपन या रैशेज भी हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप कुछ नेचुरल और घरेलू उपाय अपनाएं, तो बिना ज्यादा दर्द और खर्च के बालों को कम करने में मदद मिल सकती है.

वैक्सिंग का झंझट अब खत्म! घर बैठे इन 3 आसान तरीकों से हटाएं बॉडी के अनचाहे बाल, स्किन भी रहेगी सॉफ्ट
How To Remove Body Hair Naturally At Home
Pexels

How To Remove Body Hair Naturally At Home: अनचाहे बालों की समस्या आजकल आम हो गई है. हाथ, पैर या चेहरे पर उगने वाले बाल कई लोगों को असहज महसूस कराते हैं. इन्हें हटाने के लिए लोग अक्सर वैक्सिंग, शेविंग या महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं. लेकिन ये तरीके हर बार आसान या आरामदायक नहीं होते. कई बार स्किन पर जलन, लालपन या रैशेज भी हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप कुछ नेचुरल और घरेलू उपाय अपनाएं, तो बिना ज्यादा दर्द और खर्च के बालों को कम करने में मदद मिल सकती है. ये तरीके धीरे-धीरे असर दिखाते हैं, लेकिन स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाते और उसे सॉफ्ट व हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं. इन घरेलू नुस्खों की खास बात यह है कि इनमें केमिकल नहीं होते. ये स्किन को नेचुरल तरीके से साफ करते हैं और लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर बालों की ग्रोथ को धीमा करने में मदद कर सकते हैं.

बॉडी से अनचाहे बालों को हटाने के लिए ये सब घरेलु नुस्खे आजमाएं- (Home Remedies For Removing Unwanted Body Hair)

1. बेसन और हल्दी का उबटन

यह एक पारंपरिक तरीका है जिसका इस्तेमाल लंबे समय से किया जाता रहा है. बेसन, हल्दी और थोड़ा दूध या गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे बालों वाली जगह पर लगाएं और सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए हटाएं. इससे बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं और स्किन साफ दिखती है.

2. चीनी, शहद और नींबू का मिश्रण

यह मिश्रण एक नेचुरल स्क्रब की तरह काम करता है. चीनी स्किन को एक्सफोलिएट करती है, नींबू स्किन को साफ करता है और शहद नमी बनाए रखता है. इसे हल्का गर्म करके लगाने से बालों को हटाने में मदद मिल सकती है और स्किन मुलायम महसूस होती है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी देखें- सामने वाला ले जम्हाई और आपको भी आ जाए उबासी? जानिए दिमाग के इस अजीब लेकिन दिलचस्प कनेक्शन का सच

3. ओट्स और केला पेस्ट

ओट्स और पका हुआ केला मिलाकर बनाया गया पेस्ट स्किन के लिए फायदेमंद होता है. इसे लगाने और हल्के हाथों से मसाज करने से डेड स्किन हटती है और बालों की ग्रोथ धीरे-धीरे कम हो सकती है.

इन बातों का रखें ध्यान 

इन उपायों से तुरंत रिजल्ट नहीं मिलता, इसलिए धैर्य रखना जरूरी है. हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल करने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं. अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

अगर आप बार-बार वैक्सिंग या शेविंग से परेशान हैं, तो ये घरेलू तरीके आपके लिए एक आसान और सुरक्षित विकल्प हो सकते हैं. नियमित देखभाल से स्किन न सिर्फ साफ बल्कि लंबे समय तक सॉफ्ट और हेल्दी बनी रह सकती है.

Watch Video: Bharti Taneja के बताए फेस पैक्स से दूर होगी चेहरे की चिपचिपाहट और टैनिंग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com