Hair Care: बालों के सफेद होने की दिक्कत में घर पर ही हेयर डाई बनाकर लगाई जा सकती है. घरेलू हेयर डाई से सफेद बालों को जड़ों से सिरों तक काला रंग तो मिलता ही है, साथ ही बालों को नुकसान नहीं पहुंचता और बालों की सेहत अच्छी रहती है सो अलग. आमतौर पर मेहंदी या फिर इंडिगो से हेयर डाई बनाई जाती है, लेकिन यहां जिस हेयर डाई का जिक्र किया जा रहा है इसे एक फल के छिलके से तैयार किया जाता है. यह फल है अनार. अनार के छिलके (Pomegranate Peels) से बनने वाली हेयर डाई सफेद बालों (White Hair) को काला करने में बेहद असरदार होती है. ऐसे में बिना देरी किए आप भी जान लीजिए घर पर किस तरह बनाते हैं अनार से हेयर डाई.
नाक पर नजर आने वाली कील यानी ब्लैकहेड्स से परेशान हैं, तो पानी में घोलकर लगा लें यह सफेद चीज
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सफेद बालों के लिए अनार के छिलके की हेयर डाई | Pomegranate Peels Hair Dye For White Hair
- इस हेयर डाई को बनाने के लिए आपको एक कटोरी में सूखे हुए अनार के छिलके, एक चम्मच आंवला पाउडर, 2 चम्मच कॉफी (Coffee) और थोड़ी चायपत्ती की जरूरत होगी.
- सबसे पहला स्टेप है अनार के छिलकों को सुखाना. जब अनार के छिलके सूख जाएं तो इन्हें पीसकर पाउडर तैयार कर लें. अब इस पाउडर को 2 कप पानी में डालकर आंच पर चढ़ा दें और धीमी आंच पर पकाएं.
- जब मिश्रण पक जाए तो इसमें चायपत्ती, आंवला और कॉफी का पाउडर डाल दें. थोड़े अनार के दाने भी डाले जा सकते हैं जिससे कलर में चमक आ जाएगी. जब सब चीजें कुछ देर पक जाएं तो आंच बद करके मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें.
- इस तैयार हेयर डाई को छानकर सिर पर लगाएं. बालों पर इस हेयर डाई को आधे से एक घंटे लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. सफेद बालों को काला रंग (Black Color) मिलेगा. यह डाई बालों को काला भी करेगी और पोषण देने का भी काम करेगी.

बालों को काला करने के लिए अनार के छिलकों को पानी में उबालें, इस पानी में चायपत्ती भी डाल दें. जब यह काला पानी अच्छे से पक जाए तो इसे आंच से उतार लें. इस पानी को ठंडा करके इससे सिर धोया जा सकता है. हफ्ते में 3 से 4 बार इस पानी से सिर को धोया जाए तो बालों की रंगत गहरी होने लगती है और सफेद बाल काले नजर आते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं