Curry Patta Herbal Oil for Hairs: आजकल कम उम्र में ही लोगों को हेयर फॉल, डैंड्रफ, रूखेपन और सफेद बालों की समस्या शुरू हो गई. इसके पीछे खराब लाइफस्टाइल, खानपान, प्रदूषण समेत अन्य कई कारण माने जाते हैं. ऐसे में इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कई लोग बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे भी फायदेमंद हो सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको घर पर ही कड़ी पत्ते का हर्बल तेल बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. इसके इस्तेमाल से डैंड्रफ और हेयरफॉल से तो छुटकारा मिलेगा ही, साथ में बाल भी सिल्की हो जाएंगे. आइए जानते हैं तेल बनाने का तरीीका. इसकी जानकारी @CuminCurry नाम के यूट्यूब चैनल से दी गई है.
हर्बल हेयर ऑयल बनाने के लिए जरूरी चीजें
- कड़ी पत्ता
- नीम की पत्तियां
- कलौंजी
- मेथी दाना
- नारियल का तेल
- 2 कपूर
कैसे तैयार करें हर्बल तेल?
हर्बल तेल बनाने के लिए सबसे पहले कड़ी पत्ते, नीम की पत्तियों, कलौंजी और मेथी दानों को हल्का ड्राई रोस्ट कर लेंx. इसके बाद एक कड़ाही में शुद्ध नारियल तेल डालें. आप चाहें तो तिल या सरसों के तेल का भी इस्तेमााल कर सकते हैं. अब तेल में भुनी हुई चीजें डालें और साथ में दो कपूर को हाथ से मसलकर मिला दें. इसके बाद पूरे मिश्रण को हल्की आंच पर तब तक पकाएं जब तक कपूर पूरी तरह घुल न जाए. इसके बाद गैस बंद कर देंं और तेल को ढककर पूरी रात के लिए छोड़ दें. अब अगले दिन तेल को छानकर किसी साफ और सूखे कंटेनर में भर लें. आपका हर्बल कड़ी पत्ते का तेल बनकर तैयार हो जाएगा.
कैसे करें इस्तेमाल?
इस तेल को हफ्ते में 2 बार बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं. फिर कुछ घंटों बाद या रातभर छोड़ने के बाद बालों को साफ पानी से धो लें. इस तेल के नियमित रूप सेे इस्तेमाल से बालों को पोषण मिलता है और स्कैल्प स्वस्थ हेल्दी बना रहता है. साथ ही बालों का रूखापन दूर होकर बाल सिल्की हो जाते हैं. इसके साथ ही डैंड्रफ और हेयरफॉल से छुटकारा पाने के लिए ये तेल काफी फायदेमंद माना जाता है.
जरूरी बात
बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए तेल लगाना ही काफी नहीं है. इसके लिए बैलेंस्ड डाइट, हरी सब्जियां, पानी और सही हेयर केयर रूटीन को अपनाना बहुत ज्यादा जरूरी है. साथ ही हर घरेलू नुस्खे के रिजल्ट भी हर व्यक्ति पर अलग-अलग देखने को मिल सकते हैं.
यह भी पढ़ें: रोज सुबह नीम के पानी से मुंह धोने से क्या होता है? ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताया
यह भी पढ़ें: नहाते हुए नमक का इस्तेमाल करती हैं जया बच्चन, स्किन एक्सपर्ट से जानें बॉडी पर नमक रगड़ने से क्या होता है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं