- गर्दन के दर्द से राहत दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे
- गर्दन के दर्द में अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
- दर्द से तुरंत छुटकारा पाने के लिए करें ये काम
Home Remedies: समय की कमी और भागदौड़ वाली इस जिंदगी में हम अक्सर किसी ना किसी प्रकार के दर्द से जुझते ही रहते हैं. कई ऐसे दर्द होते हैं, जिनको सहना आपके लिए असहनीय हो जाता है. इनमें से एक दर्द है गर्दन का, जिससे आमतौर पर लोग ग्रस्त रहते हैं. खासतौर पर वो लोग, जिन्हें कुर्सी पर बैठकर घंटों काम करना पड़ता है, उनके लिए ये दर्द आम है. कभी-कभी तो वे इसके आदि हो जाते हैं, लेकिन इसे नजरअंदाज करने की गलती बिल्कुल भी ना करें. इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे- गलत तरीके से बैठना, मोटा तकिया लगाकर सोना, कोई भारी समान उठाना. इसके अलावा कई बार सर्वाइकल के कारण भी ये दर्द असहनीय हो सकता है. ये आपकी सारी गतिविधियों पर प्रभाव डालता है. ऐसे में बार-बार दवा लेना ठीक उपाय नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें बताएंगे, जो आपको इस समस्या से जल्द ही राहत दिलाएंगे.
गर्दन दर्द में अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
किसी प्रकार के दर्द में आप हल्दी वाले दूध की मदद ले सकते हैं. बता दें कि हल्दी एंटीबायोटिक्स गुण से भरपूर होती है, जो आपको दर्द में राहत पहुंचा सकती है. दूध कैल्शियम के साथ-साथ कई तत्वों से परिपूर्ण होता है. एक ग्लास गर्म दूध में आप हल्दी और शहद मिलाकर इसका सेवन करें.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दर्द से तुरंत छुटकारा पाने के लिए आप अदरक वाली चाय में चीनी की बजाय शहद मिलाकर पीयें. ये आपकी समस्या को कम करने में मदद करेगा.

Home Remedies For Neck Pain: गर्दन के दर्द से इस तरह पायें छुटकारा
गर्दन के दर्द से निजात पाने के लिए आप गुनगुने पानी तका शॉवर ले सकते हैं. इससे आपको जल्द ही फर्क देखने को मिलेगा.
दर्द को जल्द दूर करने के लिए आप गर्म पानी की सिकाई कर सकते हैं. इससे ब्लड ज्यादा तेजी से दौड़ने लगता है.
लैवेंडर ऑयल की महक अच्छी नींद दिलाने में कारगर है. इसके साथ ही इसकी महक माइंड फ्रेश करने में भी मदद करती है. इसके तेल ती मसाज भी काफी असरदार है.
सेंधा नमक गर्दन के दर्द से निजात दिलाने में काफी मददगार है. गुनगुने पानी में सेंधा नमक डालकर एक सूती कपड़े की मदद से गर्दन पर सिकाई करें.
दर्द से मुक्ति पाने के लिए आप मसाज ले सकते हैं. इसके साथ ही अच्छी नींद बहुत जरूरी है.
गर्दन दर्द का एक कारण कुर्सी पर झुककर बैठना होता है. काम करते समय हमेशा सीधे बैठना चाहिये. कोशिश करें कि बैठते समय आपकी रीढ़ की हड्डी सीधे रहे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं