- क्लेंजिंग की तरह ही जरूरी होता है टोनर
- ऑयली स्किन वालों को जरूर करना चाहिए टोनर का इस्तेमाल
- आप भी आसानी से घर पर बना सकते हैं ये 12 टोनर
Homemade Toners for Oily Skin in Hindi: अच्छी त्वचा के लिए एक्सफोलिएटिंग, क्लेंजिंग, टोनिंग और मोइश्चराइजिंग करना जरूरी है. ये चार चीजें स्वस्थ और ग्लोइंग स्किन के स्तंभ हैं. हम सब ये जानते हैं कि क्लेंजिंग क्या होती है. हालांकि, बहुत से लोग ये नहीं जानते हैं कि क्लेंजिंग और टोनिंग दोनों साथ-साथ चलते हैं. एक ओर जां क्लेंजिग आपके चेहरे को साफ करता है तो वहीं टोनर बची हुई धूल-मिट्टी को हटाने का काम करता है.
हालांकि, यदि आपकी ऑयली स्किन है तो आपके लिए क्लेंजिंग और टोनिंग दोनों ही बहुत अधिक जरूरी है. टोनिंग की मदद से आपके पोर्स छोटे हो जाते हैं और स्किन का पीएच स्केल बना रहता है. इसके साथ ये आपके चेहरे पर प्रोटेक्शन लेयर बनाते हैं और मोइश्चराइजर लगाने से पहले एक बेस तैयार कर देते हैं. साथ ही यहां दिए गए टोनर्स को आप आसानी से घर पर बना सकते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
1. सेब का सिरका

- एक चम्मच सेब का सिरका और एक कप पानी को मिक्स कर लें.
- अब कॉटन पैड को इसमें भिगो लें और चेहरे को साफ कर लें.
2. पुदीने की पत्तियां

- 6 कप पानी उबालें.
- अब इसमें कुछ पुदीने की पत्तियों को डालें.
- इस मिक्स्चर को ठंडा होने दें.
- कॉटन पैड को इसमें भिगो लें और अपने चेहरे को साफ कर लें.
3. नींबू का रस और पेपरमिंट टी
- एक चम्मच नींबू का रस और पेपरमिंट टी बैग लें और इसमें 1 कप गर्म पानी मिला लें.
- टी बैग को पानी में बैठ जाने दें और कुछ मिनट के लिए इस पानी को ऐसे ही छोड़ दें.
- अब पानी में से टी बैग निकाल लें और पानी को ठंडा होने दें.
- कॉटन पैड को इसमें भिगोएं और अपने चेहरे को साफ कर लें.
4. एलोवेरा जेल

- एलोवेरा की एक पत्ती को काटे और उसमें से जेल निकाल लें.
- एक कप पानी में 2 चम्मच जेल को अच्छे से मिला लें.
- इस सॉल्यूशन को अपने चेहरे पर कॉटन पैड से लगाएं.
- ये सॉल्यूशन आपके सनबर्न और रैश को भी ठीक करता है.
5. खीरा
- आधा ताजा खीरा लें और इसके छोटे छोटे टुकड़े कर लें.
- अब एक बर्तन में एक कप पानी डालें और कटा हुआ खीरा डालें.
- पानी में खीरे को ब्लेंड कर लें.
- इसे ठंडा होने दें और फिर छनी से पानी को छान लें.
- कॉटन पैड की मदद से इसे अपने चेहरे पर लगाएं.
6. बर्फ का पानी

- बर्फ के पानी में कॉटन पैड को डालें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं.
- आप चाहें तो सीधे बर्फ को भी अपने चेहरे पर रगड़ सकती हैं.
7. कच्ची अंबी का बीज
- कुछ कच्ची अंबी के बीज लें.
- इन बीज को पानी के बर्तन में रखें और उसे 30 मिनट के लिए उबाल लें.
- पानी को ठंडा होने दें
- हर बार मुंह धोने के बाद इस टोनर का अपने चेहरे पर इस्तेमाल करें.
8. कैमोमाइल
- 5 मिनट के पानी में कैमोमाइल चाय की पत्ति के बैग को उबालें.
- अब इसे ठंडा होने दें और फिर एक बोतल में ये पानी डाल लें.
- हर बार मुंह धोने के बाद अपने चेहरे पर कॉटन पैड की मदद से इसे लगाएं.
9. नींबू का रस

- 1 कप पानी में 1 चम्मच नींबू का रस मिला लें.
- इस सॉल्यूशन को कॉटन पैड की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं.
- आप चाहें तो सीधे नींबू के छिलके को अपने चेहरे पर रगड़ सकती हैं.
- इससे आपके चेहरे से टैन हटेगा और ऑयल भी कंट्रोल होगा.
10. ग्रीन टी
- ग्रीन टी बैग को उबालें और इसे ठंडा होने दें.
- इस चाय को हर बार मुंह धोने के बाद टोनर के रूप में लगाएं.
बता दें कि ऑयली त्वचा के लिए टोनर बेहद आवश्यक हैं और ये आपकी त्वचा को फ्रेश और ग्रीस फ्री रखते हैं. इसके अलावा ये मुंहासों को होने से रोकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं