Weight Loss: क्या आपको पता है उम्र के हिसाब से एक दिन में कितनी कैलोरी बर्न होनी चाहिए ताकि चर्बी न बढे़? दरअसल एक दिन में किसी को कितनी कैलोरी बर्न की जरूरत है, यह उस व्यक्ति की आयु, लिंग, वजन और काम तथा भोजन करने की गतिविधियों पर निर्भर करता है. हम कुछ भी करें उसमें हर पल कैलोरी बर्न होती है. जितनी मेहनत वाला काम करेंगे उतनी कैलोरी बर्न होगी. अगर कैलोरी कम बर्न होगी तो बची हुई कैलोरी शरीर के अंदर चर्बी में बदलने लगेगी और वजन बढ़ता जाएगा. इसीलिए कैलोरी इंटेक का और कैलोरी बर्न कितनी हो रही है इसका ध्यान रखना जरूरी होता है.
सफेद बालों को जड़ों से काला बना सकते हैं ये पत्ते, जानिए नाम और इस्तेमाल का तरीका यहां
एक दिन में कितनी कैलोरी बर्न करें
कैलोरी का पता लगाने के लिए बीएमआर फॉर्मूला का इस्तेमाल किया जाता है. इसके कई फॉर्मूले होते हैं. इसे अलग-अलग तरीके से निकाला जाता है. इसलिए विज्ञान के हिसाब से एक औसत पुरुष और महिला को एक दिन में कितनी कैलोरी बर्न करनी चाहिए आप भी जान लीजिए.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
यहां एक सामान्य पुरुष जिसकी लंबाई 5 फुट 9 इंच और वजन 90 किलोग्राम है का कैलोरी चार्ट और एक सामान्य महिला जिसकी लंबाई पांच फुट साढ़े तीन इंच और वजन 77 किलो है का उम्र के हिसाब से कैलोरी चार्ट बताया जा रहा है. 20 वर्षीय पुरुष को एक दिन में 2020 कैलोरी बर्न करनी चाहिए और इसी उम्र की महिला को 1559. इसी तरह 30 वर्षीय पुरुष को प्रतिदिन 1964 कैलोरी बर्न करनी चाहिए और 30 वर्षीय महिला को 1516 कैलोरी बर्न करनी चाहिए. 40 वर्षीय पुरुष के लिए कैलोरी बर्न करने की संख्या 1907 है और 40 वर्षीय महिला के लिए 1473. एक 50 वर्षीय पुरुष को प्रतिदिन 1850 कैलोरी बर्न करनी चाहिए और इसी उम्र की महिला को एक दिन में 1429 कैलोरी बर्न करनी चाहिए. आखिर में 60 वर्षीय पुरुष को 1793 कैलोरी प्रतिदिन बर्न करनी चाहिए और महिला को 1386 कैलोरी.
यह सामान्य कैलोरी चार्ट है. यदि आप औसत भोजन से ज्यादा करते हैं तो आपको ज्यादा कैलोरी बर्न करने की जरूरत होगी. वहीं, आपको वजन कम करना है तो एक्सरसाइज से आपको ज्यादा कैलोरी बर्न करनी होगी.
व्यस्त जीवनशैली के चलते आजकल सभी अपनी फिटनेस का खास ख्याल नहीं रख पाते. लेकिन, आप अपने काम में तभी परफेक्ट हो पाएंगे जब आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप फिट रहेंगे. ऐसे में लोग वजन घटाने के लिए घंटो जिम में पसीना बहाते हैं, डाइटिंग करते हैं, कई बार दवाइयां भी लेते हैं जबकि मोटापा कम करने के लिए इतना कुछ करने की आवश्यकता नहीं होती है. अपने पेट को कम करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप सही डाइट चार्ट फांलो करें.
सब्जियों का सूप पिएं, तीन मुख्य भोजन, जैसे नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का खाना 300 से 350 कैलोरी तक रखें. बाकी बचे 300 कैलोरी में स्नेक्स तथा अन्य चीजों को रखें. बेवरेज के तौर पर ग्रीन टी लें. ग्रीन टी वजन कम करने में सहायक होती है. जो भी खाना खाएं सभी गेहूं से बना हो या ब्राउन चावल हो . मैदा या सफेद चावल से परहेज करें. मोटापा कम करने के लिए सलाद खाएं, लो कैलोरी फूड लें, खाने को अच्छी तरह से चबाकर खाएं और साबुत अनाज खाएं.
प्रस्तुति - शालू शुक्ला
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं