Hair Care: उम्र बढ़ने के साथ-साथ बालों के सफेद होने की दिक्कत भी बढ़ने लगती है. वहीं, ऐसे भी बहुत से लोग हैं जो कम उम्र में बालों के सफेद (White Hair) होने की दिक्कत हो जाती है. सफेद बालों को काला करने के लिए यूं तो हेयर डाई का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ऐसे कई घरेलू नुस्खे भी हैं जो बालों को काला बनाने में असर दिखाते हैं. यहां ऐसे ही फायदेमंद पत्तों का जिक्र किया जा रहा है. ये पत्ते हैं भृंगराज के पत्ते. बालों को भृंगराज के पत्तों (Bhringraj Leaves) से एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं और अगर इन पत्तों का सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो इनसे सफेद बाल काले हो जाते हैं.
वजन घटाने के लिए चावल को इन 7 तरीकों से खा सकते हैं आप, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताई रेसिपी
सफेद बालों के लिए भृंगराज | Bhringraj For White Hair
भृंगराज आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होता है. इसे किंग ऑफ हर्ब्स भी कहा जाता है. भृंगराज में प्रोटीन, विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है. इसे बालों पर लगाने से हेयर फॉलिकल्स को फायदा मिलता है जिससे बालों को बढ़ने में मदद मिलती है, बाल मजबूत होने लगते हैं, हेल्दी बनते हैं और असमय बालों के झड़ते रहने (Hair Fall) की दिक्कत से छुटकारा मिल जाता है. बाल अगर जरूरत से ज्यादा फ्रिजी या उलझे हुए हों तो उन्हें मुलायम बनाने में भी भृंगराज का असर दिखता है. इससे सिर पर जमा डैंड्रफ भी दूर हो जाता है.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!

सफेद बालों पर भृंगराज लगाने पर बालों को उनकी खोई हुई रंगत मिल जाती है. बाल काले करने के लिए 2 मुट्टी भरकर भृंगराज के पत्ते लें और इन्हें पानी में भिगोकर रख दें. इसके बाद इन पत्तों को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट में 3-4 चम्मच नारियल का तेल (Coconut Oil) मिलाकर हेयर मास्क तैयार कर लें. इस हेयर मास्क को बालों पर आधे से एक घंटे लगाए रखने के बाद धो लें. धीरे-धीर ही सही लेकिन बालों को जड़ों से काला बनने में मदद मिलती है.
जिन लोगों के इक्के-दुक्के ही सफेद बाल हैं वे नारियल के तेल में करी पत्ते (Curry Leaves) डालकर पका सकते हैं. इस तैयार तेल के नियमित इस्तेमाल से बाल जड़ों से काले होना शुरू हो जाते हैं.
मेथी का हेयर मास्क भी सफेद बालों को काला बनाने में असरदार होता है. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए मेथी के दानों को रातभर भिगोकर रखें. अगली सुबह इन दानों को पीसकर बालों पर आधे से एक घंटे लगाए रखने के बाद धो लें. मेथी को नारियल के तेल के साथ पकाकर भी बालों पर लगाया जा सकता है. इससे बालों को काला होने में मदद मिलती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं