हमेशा रहेगा पेट हल्का और साफ, हार्वर्ड-ट्रेंड डॉक्टर ने बताए कम गैस और ज्यादा फाइबर वाले बेस्ट हेल्दी स्नैक्स

Healthy Snack Options: हार्वर्ड-ट्रेंड गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने कुछ ऐसे टॉप गट फ्रेंडली फूड्स की लिस्ट शेयर की है, जो पेट को हमेशा हेल्दी और हैप्पी बनाए रख सकते हैं.आइए जानते हैं उनके बारे में.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फाइबर वाले स्नैक्स पेट को हमेशा हेल्दी रखते हैं.

Healthy Snacks For Stomach Health: आजकल पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, पेट फूलना (Bloating) और अपच बहुत आम हो गई हैं. कई बार लोग हेल्दी समझकर ज्यादा फाइबर वाले फूड्स (Fiber Foods) तो खा लेते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि हर फाइबर पेट के लिए एक जैसा नहीं होता. कुछ फाइबर आसानी से पच जाते हैं, जबकि कुछ पेट में गैस (Stomach Gas) और भारीपन पैदा कर सकते हैं. हार्वर्ड, स्टैनफोर्ड और एम्स से ट्रेंड गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में ऐसे स्नैक्स की लिस्ट शेयर की है जो फाइबर से भरपूर होने के साथ-साथ पेट के लिए हल्के भी हैं. ये स्नैक्स पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं, एनर्जी देते हैं और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को कम करते हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार सही तरह के फाइबर वाले स्नैक्स पेट को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.

कम गैस और हाई फाइबर वाले फूड्स | Foods With Low Gas And High Fiber

1. बीज (Seeds)

डॉ. सौरभ सेठी के अनुसार कुछ बीज ऐसे होते हैं जो फाइबर से भरपूर होते हैं और पाचन तंत्र को बिना परेशान किए काम करते हैं. इनमें शामिल हैं, कद्दू के बीज, सब्जा (तुलसी) के बीज, पिसे हुए अलसी के बीज, चिया सीड्स ये बीज आंतों की गतिविधि को बेहतर बनाते हैं और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराते हैं.

2. नट्स (Nuts)

कुछ मेवे भी ऐसे होते हैं जो पेट को भारी नहीं करते और पाचन के लिए अच्छे माने जाते हैं. उदाहरण के तौर पर, अखरोट, ड्राई रोस्टेड मूंगफली, मखाने इनमें मौजूद फाइबर और हेल्दी फैट शरीर को एनर्जी देते हैं और पेट को लंबे समय तक संतुष्ट रखते हैं.

नट्स में हेल्दी फैट और फाइबर होता है. 

3. पॉपकॉर्न (Popcorn)

अगर पॉपकॉर्न को बिना ज्यादा तेल या मक्खन के बनाया जाए, तो यह एक बेहतरीन हाई-फाइबर स्नैक हो सकता है. एयर-पॉप्ड पॉपकॉर्न हल्का होता है और पेट में भारीपन पैदा नहीं करता. यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो हल्का और कुरकुरा स्नैक पसंद करते हैं.

4. साबुत अनाज (Whole Grains)

डॉ. सेठी के अनुसार साबुत अनाज भी पेट के लिए अच्छे होते हैं, खासकर जब उन्हें सही तरीके से तैयार किया जाए. कुछ अच्छे विकल्प हैं, स्प्राउटेड ब्रेड, सॉरडो ब्रेड, स्टील-कट ओट्स. ये फूड्स धीरे-धीरे पचते हैं और शरीर को एनर्जी प्रदान करते हैं.

5. प्लांट-बेस्ड प्रोटीन (Plant-Based Protein)

पौधों से मिलने वाले प्रोटीन भी पेट के लिए अच्छे माने जाते हैं. इनमें शामिल हैं टेम्पेह, फर्म या एक्स्ट्रा-फर्म टोफू ये प्रोटीन से भरपूर होते हैं और फाइबर-रिच डाइट के साथ अच्छे से काम करते हैं.

Advertisement

6. फल और सब्जियां (Fruits and Vegetables) 

कुछ फल और सब्जियां ऐसी होती हैं जो फाइबर देने के साथ-साथ डायजेशन को भी बैलेंस रखती हैं. जैसे:

  • पकी हुई गाजर
  • ब्लूबेरी
  • स्ट्रॉबेरी
  • रास्पबेरी
  • कीवी
  • संतरा और मौसंबी
  • थोड़ा कच्चा केला
  • पपीता

ये फूड्स पाचन को बेहतर बनाते हैं और पेट फूलने की समस्या को कम कर सकते हैं. फाइबर हमारे पाचन तंत्र के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन सही प्रकार का फाइबर चुनना भी उतना ही जरूरी है. डॉ. सौरभ सेठी के अनुसार ऐसे स्नैक्स चुनना चाहिए जो फाइबर से भरपूर होने के साथ-साथ पेट के लिए हल्के हों.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: नए Supreme Leader से गुस्साए Trump!