जिंदगी में सच्चा दोस्त मिलना किसी अनमोल तोहफे से कम नहीं होता. दोस्त ही होते हैं जो हर खुशी में साथ हंसते हैं और मुश्किल वक्त में सबसे पहले हाथ थामते हैं. ऐसे खास रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है. इस मौके पर लोग अपने दोस्तों को फ्रेंडशिप बैंड, गिफ्ट और दिल से निकले संदेश भेजकर उन्हें खास महसूस कराते हैं. आइए जानते हैं फ्रेंडशिप डे 2026 कब है. आइए जानते हैं इसका महत्व क्या है और अपने दोस्तों को भेजने के लिए कुछ खूबसूरत शुभकामना संदेश.
कब मनाया जाएगा फ्रेंडशिप डे 2026
जानकारी के अनुसार, यूनाइटेड नेशन (UN) हर साल 30 जुलाई को इंटरनेशनल डे ऑफ फ्रेंडशिप मनाता है. वहीं भारत समेत कई देशों में अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाने की परंपरा है. इस साल भारत में फ्रेंडशिप डे 2 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा.
क्यों खास है दोस्ती का यह दिन
फ्रेंडशिप डे का मकसद दोस्ती, भरोसे और आपसी सम्मान को बढ़ावा देना है. यह दिन हमें उन लोगों का शुक्रिया अदा करने का मौका देता है, जिन्होंने हर सुख-दुख में हमारा साथ निभाया हो.
यह भी पढ़ें: रिलेशनशिप से जुड़े ये 3 वायरल मिथक कर रहे हैं प्यार को कमजोर, कहीं आप भी तो नहीं मानते?
दोस्तों को भेजें ये प्यारे संदेश
- हैप्पी फ्रेंडशिप डे, आपकी दोस्ती मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत पूंजी है.
- सच्चे दोस्त जिंदगी को आसान और खुशियों से भर देते हैं... हैप्पी फ्रेंडशिप डे.
- दूरी चाहे कितनी भी हो, दोस्ती हमेशा दिलों को जोड़े रखती है.
- हर याद खूबसूरत है, क्योंकि उसमें आपका साथ है.
- आपकी दोस्ती के लिए दिल से शुक्रिया, हमेशा ऐसे ही साथ बने रहिए.
सोशल मीडिया पर शेयर करें ये कैप्शन
- फ्रेंड्स फॉरएवर
- दोस्ती सबसे खूबसूरत रिश्ता है
- Cheers to lifelong friendship!
- हर मुस्कान के पीछे एक सच्चा दोस्त होता है
आइए जानिए इसका इतिहास
दोस्ती को समर्पित दिन मनाने की शुरुआत 1958 में पराग्वे की संस्था वर्ल्ड फ्रेंडशिप क्रूसेड ने की थी. बाद में 2011 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 30 जुलाई को इंटरनेशनल डे ऑफ फ्रेंडशिप घोषित किया. हालांकि भारत और कई अन्य देशों में इसे अगस्त के पहले रविवार को मनाने की परंपरा आज भी कायम है.
यह भी पढ़ें: Relationship Lesson: दिल टूटने का दर्द नहीं जाएगा बेकार, ये 5 रिलेशनशिप लेसन्स बदल सकते हैं आपकी सोच
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं