Giloy Health Benefits: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि गिलोय सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है. आयुर्वेद में गिलोय को अमृत के समान बताया गया है. क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, गिलोइन (Giloin) ग्लूकोसाइड, टीनोस्पोरिक एसिड, कॉपर, आयरन, फास्फोरस, जिंक, कैल्शियम और मैगनीज जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचा सकते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गिलोय का पूरा फायदा आपको तब तक नहीं मिलता, जब तक आप इसे सही तरीके से न खाएं? तो चलिए जानते हैं, इसके सेवन का सही तरीका और किन बीमारियों में है फायदेमंद.
गिलोय क्या है? (What Is Giloy)
गिलोय एक बेल है जो अक्सर पेड़ों पर लिपटी हुई मिलती है. इसकी पत्तियां पान के पत्ते जैसी दिखती हैं. नीम के पेड़ पर चढ़ी गिलोय को बेहद फायदेमंद माना जाता है.
इन बीमारियों में गिलोय है फायदेमंद- (Giloy Ke Fayde)
1. इम्यूनिटी-
अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो गिलोय आपके लिए बेस्ट है. क्योंकि यह शरीर के सेल्स को मजबूत बनाने और बाहरी इन्फेक्शन से लड़ने में मदद कर सकता है.
2. डेंगू-
डेंगू में जब प्लेटलेट्स गिरने लगती हैं, तो गिलोय का जूस बेहद फायदेमंद माना जाता है.
3. पाचन-
अगर आपको कब्ज, एसिडिटी या पेट की समस्या रहती है, तो गिलोय का सेवन आपके डाइजेशन को स्मूथ बना सकता है.
4. गठिया-
जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में भी गिलोय को सेहतमंद माना जाता है.
5. तनाव-
गिलोय केवल शरीर ही नहीं, दिमाग को भी शांत करता है. यह याददाश्त बढ़ाने और स्ट्रेस कम करने में मदद कर सकता है.
6. डायबिटीज-
शुगर के मरीजों के लिए गिलोय किसी वरदान से कम नहीं है. यह 'हाइपोग्लाइसेमिक एजेंट' के रूप में काम करता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.
कैसे करें गिलोय का इस्तेमाल- (How To Consume Giloy)
1. गिलोय का जूस-
रोज सुबह खाली पेट 2-3 चम्मच गिलोय के जूस को एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पी सकते हैं.
2. चूर्ण-
अगर जूस नहीं है, तो आधा चम्मच गिलोय चूर्ण को पानी के साथ लें सकते हैं.
3. काढ़ा-
आप गिलोय का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं. इसे बनाना बहुत ही आसान है.
नोट: अगर आपकी कोई सर्जरी होने वाली है या हो रखी है, तो इसका सेवन करने से बचें.
ये भी पढ़ें- विटामिन बी12 सप्लीमेंट लेने का सही समय क्या है, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें...
World Heart Day: दिल की बीमारियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्टर TS Kler