Sattu Ke Fayde: भीषण गर्मी में शरीर को ठंडक और ऊर्जा देने वाली कई देशी ड्रिंक्स लोकप्रिय हैं, लेकिन इनमें से एक सबसे फायदेमंद और पौष्टिक पेय है सत्तू का शरबत. गर्मियों में सत्तू को वरदान माना जाता है, क्योंकि यह न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट रखता है, बल्कि पोषण से भी भरपूर होता है. आइए जानते हैं किन लोगों को जरूर करना चाहिए गर्मियों में सत्तू का सेवन.

गर्मियों में रोज सत्तू पीने से क्या होता है?
सत्तू एक पारंपरिक भारतीय आहार है जो गर्मी के मौसम में ताजगी और स्वास्थ्य का खजाना साबित होता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए बेहद लाभकारी है. सत्तू शरीर को ठंडक, ऊर्जा और जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है, जो हर उम्र और वर्ग के लोगों के लिए उपयुक्त है. आयुर्वेद के अनुसार, रोजाना सत्तू का सेवन शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और गर्मी से होने वाली थकान को दूर रखता है।
क्या पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए फायदेमंद है सत्तू?
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, सत्तू में ठंडक देने वाले गुण मौजूद हैं. इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम, जिससे पाचन क्रिया सुधरती है. फाइबर मल त्याग को नियमित रखता है, कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखता है.

सत्तू कैसे तैयार किया जाता है?
सत्तू प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और अन्य महत्वपूर्ण खनिजों से भरपूर होता है. यह भारत के कई राज्यों में खासा लोकप्रिय है. झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में सत्तू का रोजाना सेवन किया जाता है. इसे मुख्य रूप से चना, गेहूं, जौ जैसे अनाजों को भूनकर पीसकर तैयार किया जाता है.
शरीर में इलेक्ट्रोलाइट कैसे बढ़ाएं?
सत्तू में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिजों की भरपूर मात्रा पाई जाती है. सत्तू का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर को ठंडा रखता है. गर्मी में पसीना आने से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है, ऐसे में सत्तू का शरबत प्यास बुझाने के साथ-साथ ऊर्जा भी देता है, साथ ही यह पाचन को मजबूत बनाता है और वजन नियंत्रण में भी सहायक साबित होता है.
सत्तू कब और कैसे खाना चाहिए?
सत्तू को कई रूपों में खाया और पीया जा सकता है. गर्मियों में इसका ठंडा शरबत सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. इसमें नमक, नींबू, जीरा पाउडर या गुड़ मिलाकर बनाया गया शरबत न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि गर्मी से बचाव भी करता है, इसके अलावा सत्तू से लड्डू, पराठा और चपाती भी बनाई जा सकती है या फिर इसके घोल को भी काफी पसंद किया जाता है.

किन लोगों के लिए सत्तू बेहद फायदेमंद है?
सत्तू में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जो आंतों को स्वस्थ रखता है और कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. यह ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है और ब्लड प्रेशर को संतुलित करने में भी मदद करता है. कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए भी सत्तू फायदेमंद साबित होता है.
इसे भी पढ़ें: मीठा कब खाना चाहिए, खाने से पहले या बाद में? आयुर्वेद से जानें!
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं