विज्ञापन

गर्दन के कूबड़ को कैसे ठीक करें? योगा एक्सपर्ट ने बताया इन 3 एक्सरसाइज को करने से 2 हफ्ते में दिखने लगेगा असर

सर्टिफाइड योग गुरु शुभम तोमर ने 3 आसान एक्सरसाइज बताई हैं. योग गुरु कहते हैं कि रोज इन 3 एक्सरसाइज को करने से आपको 2 हफ्ते में कमाल के नतीजे देखने को मिल सकते हैं-

गर्दन के कूबड़ को कैसे ठीक करें? योगा एक्सपर्ट ने बताया इन 3 एक्सरसाइज को करने से 2 हफ्ते में दिखने लगेगा असर
गर्दन के कूबड़ को कैसे कम करें?
(Photo Credit: Freepik)

आज के समय में ज्यादातर लोग गर्दन के कूबड़ से परेशान हैं. अधिकतर लोग सिटिंग जॉब में घंटों एक ही जगह बैठे-बैठे बिताते हैं, मोबाइल देखने, लैपटॉप पर काम करने और गलत पोस्चर में बैठने की वजह से कई लोगों की गर्दन के पीछे उभरा हुआ हिस्सा नजर आने लगता है. आम बोलचाल की भाषा में इसे गर्दन का कूबड़ या हम्प कहा जाता है. हम्प होने से हर समय गर्दन और कंधों में जकड़न महसूस होती रहती है, इसके साथ ही दर्द और  भारीपन का एहसास भी परेशान करता रहता है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. इसी समस्या को लेकर सर्टिफाइड योग गुरु शुभम तोमर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने गर्दन और कंधों के पोस्चर को बेहतर बनाने और कूबड़ को ठीक करने का आसान तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

कूबड़ को ठीक करने के लिए शुभम तोमर रोज केवल 3 आसान एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं. योग गुरु बताते हैं कि लगातार इन 3 एक्सरसाइज को करने से आपको 2 हफ्तों के अंदर ही फर्क महसूस हो सकता है.

पहली एक्सरसाइज

सबसे पहले दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में इंटरलॉक करें और हाथों को सिर के पीछे रखें. अब, सांस छोड़ते हुए दोनों कोहनियों को धीरे-धीरे पीछे की ओर खोलें. जितना आराम से हो सके, उतना ही खोलें. ऐसा कम से कम 15 से 20 बार करें. योग गुरु कहते हैं, इस एक्सरसाइज से कंधों को पीछे की ओर लाने और ऊपरी पीठ को खोलने में मदद मिल सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV
दूसरी एक्सरसाइज

अब, दोनों हाथों को सामने लाकर आएं. एक हाथ से दूसरे हाथ की कोहनियों को पकड़ें. इसके बाद सांस छोड़ते हुए हाथों को सिर के पीछे ले जाने की कोशिश करें. हाथों को जितना ऊपर और पीछे आराम से ले जा सकें, उतना ही करें. आपको इसी तरह 15 से 20 बार हाथों को आगे और पीछे करना है. ऐसा करने से कंधों और ऊपरी शरीर की जकड़न कम करने में मदद मिल सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

तीसरी एक्सरसाइज

तीसरी एक्सरसाइज के लिए किसी दीवार का सहारा लें. दोनों कोहनियों को दीवार पर टिकाएं और हाथों को ऊपर की ओर जोड़ें. अब, शरीर को कंट्रोल रखते हुए छाती को धीरे-धीरे नीचे की ओर ले जाने की कोशिश करें. इस स्थिति में करीब 15 से 20 सेकंड तक रुकें. इससे कंधों और छाती के आसपास की मांसपेशियों में स्ट्रेच महसूस हो सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV
कितनी बार करें?

योग गुरु कहते हैं, आपको ये तीनों एक्सरसाइन रोज दिन में कम से कम 3 बार करनी है. हर एक्सरसाइज में 15 से 20 रिपीटेशन रखे जा सकते हैं. बस आपको किसी भी एक्सरसाइज को करते समय शरीर पर जरूरत से ज्यादा दबाव नहीं डालना है. एक्सपर्ट कहते हैं कि ऐसा लगातार करने से आपको 2 हफ्तों में फर्क महसूस हो सकता है. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- जांघों के अंदरूनी हिस्से का कालापन कैसे दूर करें? स्किन एक्सपर्ट ने बताया क्या लगाने से दूर होगी डार्कनेस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neck Hump, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com