- अनचाहे बालों की कर देंगे छुट्टी घर पर बने ये गजब के उबटन
- चेहरे के अनचाहे बालों से मिनटों में मिलेगा छुटकारा
- चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए घर पर बनाएं ये उबटन
Fashion Tips: आजकल हर कोई सुंदर और आकर्षित दिखना चाहता है. लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए क्या कुछ नहीं करती. चेहरे पर नजर आने वाले अनचाहे बालों को हटाने के लिए वो कभी वैक्सिंग तो कभी थ्रेडिंग का सहारा लेती हैं. चेहरे से बालों को हटाने के लिए ये सभी तरीके कुछ समय के लिए तो आपको राहत पहुंचा सकते हैं, लेकिन यह आपकी समस्या का परमानेंट इलाज नहीं है. खूबसूरत चेहरे पर अनचाहे बाल किसी को पंसद नहीं होते हैं. खासतौर पर महिलाओं को तो कतई अपने चेहरे पर बाल रखना पसंद नहीं है. इसके लिए वह हर महीने पार्लर जाकर या फिर घर पर ही फेशियल रिमूवल क्रीम या थ्रेडिंग के जरिए अपने अनचाहे बालों को हटवाती हैं, लेकिन कुछ महिलाओं की स्किन काफी सेंसिटिव होती है, ऐसे में उनके लिए प्लकिंग, शेविंग या थ्रेडिंग उनकी त्वचा को काफी क्षति पहुंचाती है. अगर आप भी अपनी सेंसिटिव स्किन के कारण मार्केट में उपलब्ध प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं तो इस उबटन का इस्तेमाल करें. बेसन, नारियल तेल, दूध, हल्दी आदि से बना ये उबटन आसानी से चेहरे के बालों को हटाने के साथ-साथ फेस को ग्लोइंग बनाने में भी मदद करेगा.
उबटन बनाने के लिए सामग्री
- 1 चम्मच बेसन.
- 1 चम्मच गेंहू का आटा.
- 1 चौथाी चम्मच हल्दी.
- 1 चम्मच नारियल का तेल.
- दूध.

चेहरे पर ऐसे लगाएं उबटन
फेस के अनचाहे बालों से निजात पाने के लिए आप सबसे पहले हल्के हाथों से मसाज करें. इसके बाद आप फेस को 10-20 मिनट के लिए रिलेक्श छोड़ दें. अब वापस मसाज करते हुए साफ पानी से चेहरे को साफ कर लें. सप्ताह में 1-2 बार इसका प्रयोग जरूर करें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऐसे काम करेगा ये उबटन
- एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीमाइक्रोबियल, एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर हल्दी, त्वचा को कई समस्याओं से छुटकारा दिलाती है.
- क्लींजिंग के गुण से भरपूर बेसन, त्वचा से गंदगी और अतिरिक्त तेल को हटाने में सहायक है. वहीं ये मुंहासे, सनटैन और दाग-धब्बे जैसी कई स्किन की समस्याओं को भी कम करने में मदद करता है.
- एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से भरपूर नारियल के तेल, ड्राई और सुस्त त्वचा के लिए काफी असरदार है. ये कोलेजन का उत्पादन बढ़ाता है.
- स्किन में कसाव के लिए आप दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं. लैक्टोज, जिंक, प्रोटीन, वसा, कैल्शियम और विटामिन-ए और बी-12 जैसे पोषक तत्वों से भरपूर दूध आपकी स्किन में अब्जॉर्ब होता है, जिससे स्किन मॉइस्चराइज होती है साथ ही ग्लो भी करती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं