100 साल जीने के लिए डॉक्टर Ravi K Gupta खाते हैं ये 4 चीजें, बीमारियों को दूर रखते हैं ये फूड्स 

Foods To Stay Young: शरीर को जवान बनाए रखने के लिए खानपान किस तरह का होना चाहिए यह बता रहे हैं डॉक्टर रवि के गुप्ता. डॉक्टर ने बताया कौनसे हैं ये फूड्स जो एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होते हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Foods To Stay Young: जानिए किन चीजों को खाने पर शरीर रहता है जवां.  

Anti Aging Foods: खानपान अगर अच्छा हो तो शरीर को भी उसके पूरे फायदे मिलते हैं. ऐसी कई खाने-पीने की चीजें हैं जो एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होती हैं. इन फूड्स को अगर डाइट का हिस्सा बनाया जाए तो व्यक्ति लंबे समय तक फिट रह सकता है. आपने देखा होगा कि अनेक सेलेब्स 50 साल की उम्र पार करके भी 30 जैसे दिखते हैं और ऐसे ना जाने कितने ही लोग हैं जो 25 की उम्र में भी 35 के नजर आते हैं. इस अंतर की वजह खानपान और लाइफस्टाइल होता है. ऐसे में डॉ. रवि के गुप्ता (Dr. Ravi K Gupta) की सलाह मानकर आप भी ऐसे कुछ फूड्स को अपने खानपान में शामिल कर सकते हैं जो शरीर को जवां बनाए रखने में मददगार होते हैं. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस पोस्ट को शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि 100 साल जीने के लिए वे इन चीजों को जरूर खाते हैं. आप भी जानिए कौनसे हैं ये एंटी-एजिंग फूड्स जो आपको बूढ़ा नहीं होने देंगे. 

World Milk Day 2025: बच्चों ही नहीं बल्कि बड़ों को भी होती है दूध की जरूरत, जानिए डाइट में मिल्क शामिल करना क्यों है जरूरी 

हमेशा जवां रहने के लिए एंटी-एजिंग फूड्स | Anti Aging Foods To Stay Young Forever 

बींस 

डॉक्टर रवि के गुप्ता का कहना है कि वे जवां रहने के लिए बींस (Beans) जरूर खाते हैं. बींस हार्ट डिजीज और कैंसर के रिस्क को कम करती हैं. बींस एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर हैं और इनमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है. बींस के सेवन से फ्री रेडिकल्स दूर होते हैं और कोलाजन प्रोडक्शन (Collagen Production) भी बेहतर होता है. 

बेरीज 

बेरीज (Berries) विटामिन ए और सी समेत एंथोसियानिन एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं. वहीं, दिमाग की बीमारियों को ढाई साल तक रोकती हैं बेरीज. सन डैमेज को दूर रखने, स्ट्रेस को कम करने और शरीर को एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण देने के लिए बेरीज का सेवन किया जा सकता है. बेरीज जैसे ब्लेबेरीज, ब्लैकबेरीज, रैस्पबैरीज और स्ट्रॉबेरीज खाने पर कोलाजन लॉस भी कम होता है. 

नट्स और सीड्स 

सूखे मेवे और बीजों को सुपरफूड्स कहा जाता है. इनमें हेल्दी फैट्स और प्रोटीन होते हैं. इनमें विटामिन ई होता है जो स्किन टिशूज को रिपेयर करता है, स्किन के मॉइश्चर को बनाए रखता है और सूरज की हानिकारक किरणों से होने वाले नुकसान को कम करता है. वहीं, ये ओमेगा-3 फैटी एसिड्स के भी अच्छे स्त्रोत होते हैं. ऐसे में आप अखरोट, बादाम, काजू, किशमिश, सूरजमुखी के बीज, अलसी के बीज, तिल या कद्दू के बीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. 

Advertisement

हल्दी 

हल्दी से इंफ्लेमेशन कम होती है और इम्यूनिटी बढ़ती है. औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी (Turmeric) रोगों को भी दूर रखती है. इसमें मौजूद करक्यूमिन एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है और इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं. हल्दी के सेवन से एजिंग प्रोसेस धीमा भी पड़ता है.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Advertisement

Featured Video Of The Day
CM Yogi On UP Police Encounter: एनकाउंटर पर योगी की दो टूक, Akhilesh पर कसा तंज | UP News | BJP
Topics mentioned in this article