विज्ञापन

Roopkund Lake Trek: दिल्ली से रूपकुंड जाने का है प्लान? जानें कितनी दूर है कंकाल झील और कितने दिन का है ट्रैक

Delhi to Roopkund Lake Trek: रूपकुंड झील उत्तराखंड की रहस्यमयी कंकाल झील है. दिल्ली से लोहाजंग तक सड़क यात्रा के बाद कठिन ट्रेक शुरू होता है. आइए जानें रूपकुंड ट्रैक की दूरी, ऊंचाई और जरूरी यहां आने वाले लोग खुद को सुरक्षित रखने के लिए क्या-क्या सावधानियां बरत सकते हैं.

Roopkund Lake Trek: दिल्ली से रूपकुंड जाने का है प्लान? जानें कितनी दूर है कंकाल झील और कितने दिन का है ट्रैक
उत्तराखंड स्थित रूपकुंड झील
ndtv

अगर आप एडवेंचर के साथ रहस्य को करीब से महसूस करना चाहते हैं, तो उत्तराखंड की रूपकुंड झील आपका अगला ट्रेकिंग डेस्टिनेशन हो सकती है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि समुद्रतल से करीब 16,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह झील अपनी खूबसूरती के साथ यहां मिले मानव कंकालों के कारण दुनियाभर में चर्चित है. हालांकि, यहां पहुंचना आसान नहीं है और मौसम भी चुनौती बढ़ा सकता है.

दिल्ली से रूपकुंड कितनी है दूर

बता दें कि दिल्ली से रूपकुंड के बेस कैंप लोहाजंग तक सड़क मार्ग से करीब 480 से 530 किलोमीटर की दूरी है. कार से पहुंचने में लगभग 15 से 17 घंटे लग सकते हैं. अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ दिल्ली से आ रहे हैं तो आप मेरठ, ऋषिकेश, देवप्रयाग, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, थराली होते हुए लोहाजंग पहुंचच सकते हैं. इसके बाद लोहागंज से रूपकुंड का सफर पैदल ट्रेक से पूरा होता है.

क्यों कहा जाता है कंकालों की झील

जानकारी के अनुसार, रूपकुंड में बर्फ पिघलने के दौरान मानव अवशेष दिखाई देते हैं. 2019 की एक वैज्ञानिक स्टडी में साामने आया कि यहां मिले कंकाल अलग-अलग आनुवंशिक समूहों से जुड़े लोगों के थे. कुछ अवशेष करीब 1,200 साल पुराने बताए गए हैं. इनके यहां पहुंचने की पूरी कहानी आज भी रहस्य बनी हुई है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन वीकेंड पर भाई-बहन के साथ करें छोटी सी ट्रिप, ये 4 डेस्टिनेशन रहेंगे बेस्ट

कितना मुश्किल है रूपकुंड ट्रैक

इंस्टाग्राम पर kedarvasi नाम से एक पोस्ट शेयर की गई है. इस पोस्ट में रूपकुंड के बारे में बताया गया है. बता दें कि रूपकुंड ट्रैक 50 किलोमीटर से अधिक लंबा और कठिन माना जाता है. रास्ते में जंगल, घास के मैदान, ग्लेशियर और बर्फीले हिस्से आते हैं. ट्रैक का सबसे ऊंचा हिस्सा करीब 5,000 मीटर की ऊंचाई पर है. ट्रैकिंग एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि पहली बार जाने वाले लोग अनुभवी गाइड और पर्याप्त तैयाारी के साथ ही जाएं.

ट्रैक पर जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

इसके अलावा बता दें कि ट्रैक के दौरान मौसम तेजी से बदल सकता है, इसलिए गर्म कपड़े और रेनकोट सााथ रखें. जींस के बजाय आरामदायक ट्रेकिंग कपड़े और मजबूत जूते पहनें. प्लास्टिक या कचरा रास्ते में न छोड़ें और स्थानीय प्रशासन व ट्रेकिंग गाइड के सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें.

यह भी पढ़ें: भारत में यहां सबसे पहले होता है सनराइज, ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल करें ये जगह, जानें कैसे पहुंचें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Roopkund Lake, Roopkund, Roopkund History, Roopkund Mystery
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com