छोटे से चिया सीड्स का बड़ा कमाल! सिर्फ 14 दिन में पाचन, दिल और ब्लड शुगर पर जबरदस्त असर, जानिए डॉक्टर की सलाह

Chia Seeds Benefits: गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने बताया कि चिया सीड्स खाने से आप 14 दिनों में ही आप पाचन, दिल की सेहत और ब्लड शुगर में बड़ा बदलाव महसूस कर सकते हैं. यहां जानिए डॉक्टर की सलाह.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Chia Seeds Benefits: चिया के बीज खाने के जबरदस्त फायदे.

Chia Seeds Health Benefits: क्या सच में एक छोटा सा सुपरफूड सिर्फ 14 दिनों में आपके शरीर में बदलाव ला सकता है? जवाब है हां! चिया सीड्स (Chia Seeds) आकार में छोटे जरूर होते हैं, लेकिन पोषण से भरपूर होते हैं. इनमें फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरमार होती है. गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी के अनुसार, अगर आप रोज 1-2 चम्मच चिया सीड्स का सेवन करते हैं, तो केवल दो हफ्तों में पाचन बेहतर हो सकता है, एनर्जी बढ़ सकती है और दिल की सेहत में सुधार आ सकता है. ये पानी को सोखकर जेल जैसा बन जाते हैं, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहती है.

चिया सीड्स खाने से क्या होता है? | What Happens When You Eat Chia Seeds?

1. पाचन को बनाएं मजबूत

चिया सीड्स पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद हैं. इनमें घुलनशील (Soluble) फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो पानी के संपर्क में आकर जेल जैसा बन जाता है. यह जेल आंतों की सफाई करता है और कब्ज जैसी समस्या को दूर करने में मदद करता है. साथ ही यह गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, जिससे गट हेल्थ बेहतर होती है.

ये भी पढ़ें: इंस्टाग्राम, Facebook या यूट्यूब कौन सा ऐप कर रहा आपके दिमाग की बैटरी डाउन? हैप्पीनेस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

2. दिल को रखें हेल्दी

दिल की सेहत के लिए चिया सीड्स किसी वरदान से कम नहीं हैं. इनमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करता है. साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में सूजन (inflammation) को कम करते हैं. इससे हार्ट डिजीज का खतरा कम और दिल मजबूत हो सकता है.

Advertisement

3. ब्लड शुगर को रखें कंट्रोल

अगर आपको ब्लड शुगर की समस्या है या आप इसे कंट्रोल रखना चाहते हैं, तो चिया सीड्स काफी मददगार हो सकते हैं. ये धीरे-धीरे पचते हैं, जिससे ग्लूकोज धीरे-धीरे ब्लड में जाता है. इनका लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स शुगर स्पाइक्स को रोकता है. चिया सीड्स डायबिटीज कंट्रोल में मददगार है इससे अचानक शुगर बढ़ने का खतरा कम हो सकता है.

Advertisement

कैसे करें सेवन?

  • 1-2 चम्मच चिया सीड्स को रातभर पानी या दूध में भिगो दें.
  • सुबह खाली पेट या नाश्ते में सेवन करें.
  • आप इसे स्मूदी, ओट्स या दही में भी मिला सकते हैं.

ध्यान रखने वाली बातें:

  • शुरुआत में कम मात्रा से शुरू करें.
  • ज्यादा सेवन से पेट में गैस या ब्लोटिंग हो सकती है.
  • हमेशा भिगोकर ही खाएं, सूखे बीज न लें.

14 दिनों में ही आप पाचन, दिल की सेहत और ब्लड शुगर में बड़ा बदलाव महसूस कर सकते हैं. अगर आप आसान और नेचुरल तरीके से फिट रहना चाहते हैं, तो चिया सीड्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें.

Featured Video Of The Day
Trump Big Statement On Iran Israel War: युद्ध से क्या पीछे हटे Trump कर दिया ये बड़ा ऐलान! | War news