Skin Care: त्योहारों का सीजन चल रहा है और त्योहारों में जितनी रौशनी गलियारों में नजर आती है उतनी ही चमक चेहरे पर भी खूबसूरत लगती है. स्किन को निखारने में यहां बताए फेस मास्क भी कुछ कम नहीं हैं. इन फेस पैक्स को चेहरे पर लगाकर कुछ देर रखा जाए तो चांदनी सी दमक चेहरे को रौशन कर देती है. सबसे अच्छी बात है कि ये फेस पैक्स (Face Packs) आप हफ्ते में एक बार लगा सकते हैं. आप वीकेंड या रोजमर्रा के किसी भी दिन को अपनी सहूलियत से चुन लें और बस 20 मिनट में लगा लें सुंदरता पर चार-चांद.
रूखे-सूखे बालों को मुलायम बनाते हैं ये हेयर मास्क, केले, दूध और शहद से बनकर हो जाएंगे तैयार
चमकती त्वचा के लिए फेस पैक्स | Face Packs For Glowing Skin
शहद और कॉफीइस फेस पैक को बनाने के लिए आपको बस 2 चीजों की जरूरत है, कॉफी और शहद. दोनों चीजों को बराबर मात्रा में मिलाएं और बस तैयार है आपका फेस पैक. चेहरे पर 10 से 15 मिनट इस फेस पैक को लगाकर रखने के बाद चेहरा धो लें. चेहरे से गंदगी और डेड स्किन सेल्स दोनों निकल जाएंगी.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इस मास्क से स्किन को एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण मिलते हैं. फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच दही (Curd) में आधा चम्मच हल्दी मिला लें. इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाएं और फिर चेहरा धो लें. फेस मास्क हटाने के बाद मॉइश्चराइजर लगाना ना भूलें.
बेसन और दहीस्किन टैनिंग दूर करने और हफ्तेभर की गंदगी जो चेहरे पर जमा हो जाती है उसे हटाने के लिए इस फेस पैक को बनाकर लगाया जा सकता है. 2 चम्मच बेसन में जरूरत के अनुसार दही लेकर पेस्ट बनाएं. इस फेस पैक को चेहरे पर 15 मिनट लगाए रखने के बाद हल्के हाथों से छुड़ाते हुए चेहरा धो लें. स्किन साफ और दमकती नजर आने लगती है.
शहद और केलाकेले के विटामिन, दूध के क्लेंजिंग गुण और शहद के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन के लिए बेहद अच्छे होते हैं. एक केला लेकर उसमें थोड़ा कच्चा दूध और शहद (Honey) मिला लें. इस फेस पैक को चेहरे पर 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धो लें. स्किन निखर जाती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं