Skin Care: बैक्ने यानी बैक एक्ने ऐसी दिक्कत है जिसमें पीठ पर दाने निकलने लगते हैं. पीठ पर निकले दाने या दबी हुई फुंसियों में दर्द तो होता ही है, साथ ही ये देखने में भी अच्छे नहीं लगते. लेकिन, पीठ पर दाने निकलते क्यों हैं? पीठ पर दाने निकलने के कई कारण हो सकते हैं. सिर पर जरूरत से ज्यादा तेल लगाना भी बैक्ने (Bacne) की वजह हो सकता है. इसके अलावा, जब आप अपने लंबे बालों को धोती हैं तो बालों से निकलने वाले शैंपू और कंडीशनर के साथ ही अन्य हेयर प्रोडक्ट्स स्किन की सतह पर जमकर बैक्ने बढ़ा सकते हैं. हार्मोंस का बिगड़ना, बैक्टीरिया का जमना और जरूरत से ज्यादा टाइट कपड़े पहनने से भी पीठ पर दाने (Back Acne) निकलने की दिक्कत हो जाती है. ऐसे में इस बैक्ने को दूर करने के लिए घर की ही कुछ चीजें काम में लाई जा सकती हैं.
पीठ के दानों के घरेलू उपाय | Bacne Home Remedies
ओटमील स्क्रबइस स्क्रब से स्किन को एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मिलते हैं और बैक्ने कम होने में भी सहायता मिलती है. स्क्रब (Scrub) बनाने के लिए एक कटोरी में 1 चम्मच ओटमील लें और उसे कूटकर बारीक कर लें. अब इसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच ही दही मिला लें. इस स्क्रब को पीठ पर 2 मिनट मलने के बाद पानी से धोकर साफ कर लें.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
एक कटोरी में 3 चम्मच शहद और थोड़ा सा कच्चा ठंडा दूध मिला लें. रूई की मदद से इस मिश्रण को पीठ पर लगाएं. बैक्ने कम होने में मदद मिलती है.
चावल का आटाचावल के आटे (Rice Flour) से बनने वाला यह पैक भी बैक्ने पर असरदार होता है. 2 चम्मच ताजा आलू का जूस लेकर उसमें 2 चम्मच ही चावल का आटा ले लें. इस पेस्ट को 10 मिनट पीठ पर लगाकर छोड़ दें. पीठ पर निकले दाने (Pimples) भरने लगेंगे और बैक्ने की दिक्कत दूर हो जाएगी.
ग्रीन टीएक चम्मच ग्रीन टी को पानी में डालें और गर्म करें. इस तैयार चाय को ठंडा करें और फिर इसमें रूई डुबोकर पीठ पर लगाएं. इसे 5 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें. कुछ दिन इस्तेमाल करने पर बैक्ने की दिक्कत दूर हो जाती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं