Tambe Ke Bartan Ko Kaise Chamkane: तांबे के बर्तन में पानी पीना बेहद फायदेमंद माना जाता है, जिन लोगों को पेट से जुड़ी दिक्कतें, वजन कम करना हो, स्किन को ठीक रखना हो या इम्यूनिटी बूस्ट करनी हो, उन भी के लिए तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करना किसी इलाज से कम नहीं है, लेकिन समय के साथ इन बर्तन को साफ न किए जाए, तो नुकसान भी हो सकते हैं. अगर आप भी तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करते हैं, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. हम यहां आपके साथ कुछ ऐसी टिप्स शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से आप सिर्फ 5 मिनट में बिना ज्यादा मेहनत के इन बर्तनों को साफ कर पाएंगे.

तांबे के बर्तन को कैसे साफ करें?
तांबे के बर्तन को एकदम पहले जैसा चमकदार बनाने के लिए आपको सिर्फ 4 चीजें चाहिए होंगी,
- गेहूं का आटा
- हल्दी
- नींबू
- नमक

तांबे के बर्तन साफ करने का आसान तरीका?
घर पर पुराने तांबे के बर्तन को पहले जैसा नया बनाने के लिए आपको एक कटोरी लेनी है उसमें 2 से 3 चम्मच गेहूं का आटा, आधा चम्मच हल्दी और थोड़ा स नींबू का रस मिलकर एक पेस्ट तैयार कर लेना है. अब तैयार किए हुए पेस्ट को बर्तन के बाहर और अंदर दोनों तरह अच्छी तरह से लगाकर कम से कम 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ देना है. कुछ देर बाद अपने हाथों से पेस्ट को अच्छे से बर्तन की चारों तरह रगड़ें अब लास्ट में हल्का नमक छिड़ककर दोबारा से बर्तन को चारों तरह से रगड़ें. इस प्रोसेस को करते समय आपको ध्यान रखना है बर्तन पर कोई खरोंच न आए. अब बर्तन को हल्के गर्म पानी से धो लें. ऐसा करने से काला पड़ा तांबे का बर्तन अच्छे से साफ हो जाएगा.
इसे भी पढ़ें: ये 5 लोग भूलकर भी न खाएं कच्चा प्याज, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं