Healthy Foods: दिन की शुरूआत अगर हेल्दी चीजों को खाकर की जाए तो सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. सुबह के समय अक्सर ही खाली पेट कुछ चीजें खाई जाती हैं या लोग डिटॉक्स वॉटर वगैरह पीते हैं. आमतौर पर नाश्ता करने से बिल्कुल तुरंत पहले इन चीजों का सेवन किया जाता है और उसके बाद आराम से नाश्ता करके घर से निकलते हैं. क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट प्राची शाह भी ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बता रही हैं जिन्हें सुबह के समय खाली पेट खाया जाए तो कॉलेस्ट्रोल (Cholesterol), डायबिटीज या PCOS जैसी दिक्कतों से छुटकारा मिल सकता है. प्राची ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. प्राची का कहना है कि इन पोषण से भरपूर 3 चीजों को खाकर दिन शुरू किया जा सकता है. इनसे एनर्जी बूस्ट होती है और पूरे शरीर की सेहत दुरुस्त बनी रहती है. इन्हें आपको खाली पेट (Empty Stomach) भिगोकर खाना होगा जिससे इनका भरपूर पोषण मिल सके.
डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया किन्हे चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए स्क्रब, स्किन को हो सकता है नुकसान
सुबह खाली पेट खाने के लिए हेल्दी चीजें
कॉलेस्ट्रोल के लिए भीगे मेवे - शरीर के बढ़े हुए कॉलेस्ट्रोल को कम करने के लिए सूखे मेवे (Dry Fruits) भिगोकर खाए जा सकते हैं. पानी में बादाम, काजू या अखरोट रातभर भिगोकर रखें. इससे ना सिर्फ ये पचाने में आसान होंगे बल्कि इनके पोषक तत्व भी बढ़ जाएंगे, जैसे हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और विटामिन. इससे दिनभर के लिए अच्छीखासी एनर्जी भी मिल जाएगी.
-
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन
PCOS के लिए भीगी किशमिश - भीगी हुई किशमिश नेचुरल एनर्जी बूस्टर की तरह काम करती है. इनमें हाई शुगर कंटेंट होता है जिससे तुरंत ऊर्जा मिल जाती है. इन्हें रातभर भिगोकर रखने पर किशमिश फूल जाती हैं और इन्हें पचाना आसान हो जाता है. साथ ही, इनमें आयरन, पौटेशियम, खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है जो इन्हें ना सिर्फ स्वाद में बल्कि सेहत के लिए भी अच्छी बनाती हैं.
डायबिटीज के लिए मेथी के दाने - मेथी के पीले दाने डायबिटीज (Diabetes) में फायदेमंद हो सकते हैं. इन दानों में फाइबर और विटामिन की भरपूर मात्रा होती है. इन्हें रातभर भिगोकर रखा जा सकता है और सुबह इन दानों का पानी पी सकते हैं. इससे पाचन बेहतर होता है और साथ ही ब्लड शुगर लेवल्स मैनेज होने में मदद मिलती है जिससे दिन बैलेंस्ड और प्रोडक्टिव रहता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं