मोरिंगा-तुलसी और अश्वगंधा के सेवन से कौन सी बीमारी दूर होती है? डॉक्टर ने बताया...

Top Indian Herbs Benefits: अगर आप भी खुद को सेहतमंद और बीमारियों को दूर रखना चाहते हैं, तो किचन में मौजूद इन 3 हर्ब का जरूर करें सेवन.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Indian Herbs: किचन में रखी ये 3 चीजें आपको रखेंगी बीमारियों से कोसों दूर.

आज की हमारी भागदौड़ लाइफ, खराब खानपान के चलते शरीर को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जिसके चलते अक्सर हम छोटी-मोटी बीमारियों के लिए महंगी दवाओं और सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय किचन में मौजूद ऐसे कई हर्ब हैं, जो शरीर को सेहतमंद रखने में मदद कर सकते हैं. हाल ही में इंस्टाग्राम पर dr.shubhamvatsya ने एक वीडियो शेयर कर 3 ऐसे हर्ब के बारे में बताया है जिसे हमें रोजाना जरूर सेवन करना चाहिए. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं उनके नाम.

शरीर को सेहतमंद रखने में मददगार हैं ये 3 हर्ब- (Top 3 Indian Herbs You Should Use)

​1. अश्वगंधा- 

​स्ट्रेस- डॉक्टर ने बताया अश्वगंधा (Ashwagandha) शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इसे अडैप्टोजेन कहा जाता है, जिसका आसान मतलब है कि यह आपके शरीर को तनाव से लड़ने की ताकत देता है. इसके सेवन से स्ट्रेस को कम करने में मदद मिल सकती है.

​नींद की समस्या- जिन लोगों को रात में नींद न आने की समस्या है उनके लिए भी इसका सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है. 

​मसल्स रिकवरी- जिम जाने वाले लोगों के लिए यह अश्वगंधा बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि, यह मांसपेशियों की रिकवरी तेज करता है. 

Advertisement

​​2. तुलसी- 

डॉक्टर ने बताया तुलसी (Tulsi) एक नेचुरल एंटी-माइक्रोबियल हर्ब है, जो शरीर के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करती है.

Advertisement

​इम्यूनिटी बूस्टर- बदलते मौसम में होने वाली सर्दी-खांसी से बचने के लिए तुलसी का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

मेंटल- तुलसी का सेवन करने से मेंटल क्लैरिटी आती है और दिमाग शांत रहता है.

तुलसी को सेहत का खजाना कहा जाता है.

​​3. मोरिंगा- 

डॉक्टर ने बताया मेरिंगा पोषण का खजाना है इसमें विटामिन-सी, कैल्शियम, अमीनो एसिड्स और भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं.

थकान- अगर आप थका हुआ महसूस करते हैं, तो मोरिंगा आपकी एनर्जी लेवल को तुरंत बूस्ट कर सकता है.

​शुगर कंट्रोल- डायबिटीज के मरीजों के लिए मोरिंगा दवा की तरह काम करता है. यह ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मददगार है.

​हार्ट हेल्थ- यह शरीर से गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम कर दिल को हेल्दी रखने में मददगार है. 

खून की कमी- डॉक्टर का कहना है कि जिन लोगों को खून की कमी है उनके लिए भी इसका सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है.

ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मम्मी ने बताया बोटोक्स से जुड़े मिथक और फैक्ट, क्यों और कब कराना चाहिए Botox

क्या पेट्स रखने से अस्थमा हो सकता है? डॉक्टर से जानिए

Advertisement
Featured Video Of The Day
Assam Elections 2026: Pawan Khera ने बताया असम चुनाव को लेकर Congress की क्या है रणनीति? EXCLUSIVE